स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली

ई-रिक्शा चालक की नजर पड़ने पर मिली बच्ची, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 18, 2026

फर्रूखाबाद। जनपद में सोमवार शाम करीब 6 बजे लापता हुई मानसिक रूप से मंदित बालिका को पुलिस ने महज 17 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह नगर के सधवाड़ा मोहल्ले के पास झाड़ियों के नजदीक मिली। बच्ची के मिलने से परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

ई-रिक्शा चालक की सूझबूझ से मिली मदद

मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक निर्माणाधीन नगर परिषदीय विद्यालय के पास से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर अकेली खड़ी बच्ची पर पड़ी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को अपनी सुरक्षा में थाने ले आई।

सुरक्षित स्थान पर रखे जाने की आशंका

बीती रात इलाके में तेज बारिश हुई थी, लेकिन बरामदगी के समय बालिका के कपड़े पूरी तरह सूखे हुए थे। उसकी स्थिति को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि रात में उसे किसी सुरक्षित जगह पर रखा गया था और सुबह पुलिस की सख्ती बढ़ने पर झाड़ियों के पास छोड़ा गया। पूछताछ के दौरान बच्ची ने केवल इतना बताया कि उसे ‘चाचा ले गया था।’

पुलिस की दबिश और हिरासत

बालिका की तलाश के लिए पुलिस ने रातभर आसपास के खेतों और संभावित ठिकानों पर कांबिंग की थी। मामले में पुलिस ने नगर सीमा से सटे गऊटोला गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस के लगातार दबाव और सख्ती के कारण ही अपहरणकर्ताओं ने बच्ची को वापस छोड़ दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कानपुर में मजदूरी करने वाले बालिका के माता-पिता, जितेंद्र और आरती, ने बेटी के सकुशल मिलने पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले