मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

रायगढ़ में मंत्री गजेन्द्र यादव का यादव समाज ने पारम्परिक तरीके से किया भव्य स्वागत

यादव समाज ने 7 दिसंबर के ऐतिहासिक 30वें मड़ई महोत्सव में मुख्य अतिथि बनने दिया विशेष आमंत्रण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 15, 2025

Minister Gajendra Yadav was given a grand welcome in Raigarh by the Yadav community in a traditional manner.

रायगढ़। शहर के यादव समाज ने छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव का गरिमामय और पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधि गणेश यादव, आशीष यादव, संगीता यादव, अमित यादव, श्रीपाल यादव और खुशीराम यादव ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और आगामी 7 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले 30वें यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा। निमंत्रण के साथ ही समाज में उत्साह का माहौल और अधिक प्रबल हो उठा है।

लगातार तीन दशकों से रायगढ़ यादव समाज द्वारा आयोजित यह पारंपरिक मड़ई महोत्सव जनजातीय व लोकसांस्कृतिक परंपराओं की अनमोल धरोहर बन चुका है। लोकनृत्य, शौर्य प्रदर्शन, पारंपरिक ढोल-नगाड़े, सांस्कृतिक झांकियां और समाज की विशिष्ट विधाओं से सजा यह आयोजन प्रदेश में अपनी अद्वितीय पहचान बनाए हुए है। समाज का कहना है कि यह महोत्सव केवल परंपराओं का संरक्षण ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, गौरव और सांस्कृतिक विरासत को नई शक्ति प्रदान करने का माध्यम है।

इस वर्ष 30वें आयोजन को लेकर तैयारियां और भी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। रामलीला मैदान में मंच निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सांस्कृतिक समूहों की प्रस्तुति, पारंपरिक वेशभूषा तथा झांकियों के अभ्यास तेजी से जारी हैं। आयोजकों ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं ताकि दर्शकों को पहले से भी अधिक समृद्ध, भव्य और यादगार अनुभव मिल सके।

मंत्री गजेन्द्र यादव को समाज की ओर से दिए गए निमंत्रण के बाद पूरे समाज में खास उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का विश्वास है कि उनकी उपस्थिति से मड़ई महोत्सव की प्रतिष्ठा और भी ऊंचाई पर पहुंचेगी तथा इस ऐतिहासिक परंपरा को नई ऊर्जा और सम्मान मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले