जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

शाहपुर कट के पास घायल गाय की गौ रक्षा दल व हिंदू रक्षा दल ने बचाई जान, उपैड़ा गौशाला पहुंचाया

घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी गाय, कार्यकर्ताओं ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 22, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स दयानन्द कुमार

हापुड़/बाबूगढ़ क्षेत्र में मानवता और गौ सेवा का परिचय देते हुए गौ रक्षा दल एवं हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने साहपुर कट के पास घायल अवस्था में मिली एक गाय को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपैड़ा स्थित गौशाला पहुंचाया। गाय सड़क किनारे घायल हालत में पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए घायल गाय को प्राथमिक सहायता प्रदान की और सुरक्षित वाहन की व्यवस्था कर उसे उपैड़ा गौशाला पहुंचाया, जहां उसकी देखभाल और उपचार की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में गौ रक्षा दल एवं हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।इस दौरान धीरज शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), विकास कुमार (जिला महामंत्री), मोंटी हिंदू (सिंभावली ब्लॉक प्रमुख), आलोक कुमार एवं विशाल त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ सेवा उनके संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी किसी भी घायल एवं असहाय गौवंश की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा करते हुए गौ रक्षा दल एवं हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले