न्याय की लड़ाई में पीड़ित के साथ खड़े हुए दीपांकर मिश्रा एडवोकेट, की नि:शुल्क पैरवी - "या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधानन्याय की लड़ाई में पीड़ित के साथ खड़े हुए दीपांकर मिश्रा एडवोकेट, की नि:शुल्क पैरवी - "या हुसैन" की सदाओं के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए - छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित - ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया आधार - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान

म्योरपुर के सागोबांध में नाली निर्माण में भारी भ्रष्टाचार, वीडियो में खुली पोल

मानकों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, January 4, 2026

Massive corruption in the construction of drain in Sagobaandh of Myorpur, exposed in the video

ब्यूरो चीफ सोनभद्र: सोनभद्र जिले के म्योरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सागोबांध में कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। निर्माण स्थल से सामने आए स्पष्ट वीडियो में नाली की गुणवत्ता और मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाली निर्माण में सीमेंट और सरिया नाम मात्र का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे नाली बेहद कमजोर बन रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नाली का निर्माण सड़क से सटाकर किया जा रहा है, जबकि सरकारी मानकों के अनुसार नाली को सड़क से कम से कम एक मीटर की दूरी पर बनाया जाना अनिवार्य है। दूरी का ध्यान न रखे जाने से आने वाले दिनों में यह स्थान दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। सड़क किनारे कमजोर नाली बनने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने या पलटने का खतरा लगातार बना रहेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा जानबूझकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि अधिक लाभ कमाया जा सके। यह सीधा-सीधा सरकारी धन का दुरुपयोग है। मामले की जानकारी ग्रामवासियों ने पंचायत स्तर के अधिकारियों को भी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हुई है या फिर जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।

यदि समय रहते उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी ठेकेदार और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च स्तरीय जांच एजेंसियों से मांग की है कि पूरे नाली निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराया जाए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले