अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

फेरों से पहले टूटी शादी; दूल्हा 20 लाख रुपए, कार की मांग पर अड़ा, बारात लौटी

दूल्हा उसके पिता और जीजा पुलिस हिरासत में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, December 13, 2025

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक शादी उस समय टूट गई, जब फेरों से पहले दूल्हा और उसके परिजन ब्रेजा कार और 20 लाख रुपये नकद की मांग पर अड़ गए। काफी समझाने के बाद भी जब दूल्हा पक्ष नहीं माना तो हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मुरली मनोहर की बेटी ज्योति की शादी नई बस्ती माधोबाड़ी (थाना प्रेमनगर) निवासी ऋषभ, पुत्र राम अवतार, के साथ करीब आठ माह पहले तय हुई थी। मई माह में शहर के एक बड़े होटल में सगाई हुई थी, जिस पर लड़की पक्ष ने करीब तीन लाख रुपये खर्च किए थे। सगाई के दौरान लड़के को सोने की अंगूठी, चेन और पांच लाख रुपये नकद दिए गए थे।
गुरुवार को लड़की पक्ष लग्न लेकर पहुंचा, जिसमें एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन के साथ शगुन के रूप में एक लाख बीस हजार रुपये नकद दिए गए। शुक्रवार देर रात बारात सदर बाजार स्थित युगवीणा मैरिज हॉल पहुंची, जहां धूमधाम से स्वागत किया गया।
शादी की रस्में चल रही थीं, तभी फेरों से ठीक पहले दूल्हा पक्ष ने 20 लाख रुपये नकद और ब्रेजा कार की अतिरिक्त मांग रख दी। आधी रात होने और कार उपलब्ध न होने की बात कहने पर दूल्हा पक्ष ने कार की कीमत के बराबर नकद रकम देने की मांग कर दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बारात वापस लौटने लगी।
घटना की सूचना मिलने पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा ऋषभ, उसके पिता राम अवतार और जीजा को हिरासत में ले लिया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि शादी तय कराने वाले सिकलापुर निवासी इंद्रपाल ने भी उन्हें लगातार गुमराह किया।
लड़की पक्ष का कहना है कि शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और रस्मों के दौरान दूल्हा व उसके परिजनों को सोने की चेन, अंगूठियां और नकदी भी दी गई थी।
कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की पक्ष की तहरीर मिलने के बाद दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले