बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolutionबरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution

सलीम खान की क्राइम थ्रिलर ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च

मुंबई (अनिल बेदाग) । सच्ची घटना पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर आज 1 अगस्त 2025 को मुम्बई के इम्पा थिएटर में लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर एस के फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। निर्माता और ऐक्टर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

मुंबई (अनिल बेदाग) । सच्ची घटना पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर आज 1 अगस्त 2025 को मुम्बई के इम्पा थिएटर में लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर एस के फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। निर्माता और ऐक्टर सलीम खान की यह फिल्म 11 अगस्त 2025 को हंगामा गोल्ड पर रिलीज होने वाली है। लिलासंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस फिल्म के स्पॉन्सर हैं।

फिल्म के ट्रेलर लांच पर प्रोड्यूसर और पिक्चर के हीरो सलीम खान, हीरोइन संगीता कपूर, प्रमुख कलाकार राजा हर्षवर्धन, असलम अजहर खान, प्रमोद अम्बालकर, रामेश्वर कौशिक, निर्देशक रोशन राज पाशा सहित कई मेहमान भी मौजूद थे। सभी ने फिल्म के ट्रेलर की सराहना की। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के प्रोड्यूसर सलीम खान, सह-निर्माता सुहेल खान, लेखक सलीम खान, रौशन राज पाशा, असलम खान, रामेश्वर कौशिक और अनिता कौशिक हैं। 

फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता सलीम खान ने कहा कि ‘फिल्म की कहानी हर मोड़ पर रहस्य से भरी है। मैंने इसमें राजू नामक एक साधारण इंसान का किरदार निभाया है, जो भैंस पालकर अपना गुजारा करता है। राजू के इर्द-गिर्द ये कहानी घूमती रहती है। बाहुबली रंजीत सिंह (प्रमोद अम्बालकर) कर्जदार राजू को हमेशा प्रताड़ित करता है। फिर एक ट्विस्ट आता है, उसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।’

अभिनेत्री संगीता कपूर ने कहा कि ‘वह इस फिल्म मे काबिल, होनहार और जुनूनी सीबीआई ऑफिसर प्रतिभा पाण्डेय  की भूमिका निभा रही हैं। बाहुबली रंजीत सिंह के कहर से बस्ती वाले परेशान रहते हैं और ये केस मुझ को सौंपा जाता है। इस रोल के लिए मैंने काफी तैयारी की थी। एक्टर राजा हर्षवर्धन ने फिल्म में कल्लू का दिलचस्प किरदार निभाया है, जो फंटूस श्री 420 है और अपने जिगरी दोस्त राजू (सलीम खान) को बेवकूफ बना बनाकर ठगता रहता है।’

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले