जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

लुमिनो इंडस्ट्रीज की बाजार में धमाकेदार एंट्री

लुमिनो इंडस्ट्रीज का आईपीओ मचाएगा बाजार में हलचल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 22, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग): पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में मजबूत मौजूदगी रखने वाली लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर के साथ पूंजी बाजार में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में है। कंपनी ने 5 रुपए फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹78 से ₹82 का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को खुलेगा और सोमवार, 31 अगस्त 2026 को बंद होगा।आईपीओ में निवेशकों को न्यूनतम 182 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इसके बाद 182 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा।

कंपनी के अनुसार, ऑफर में ₹500 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि प्रमोटर्स देवेंद्र गोयल और जय गोयल द्वारा ₹200 करोड़ तक के शेयरों की ऑफर फॉर सेल की जाएगी। इस तरह आईपीओ का कुल आकार करीब ₹700 करोड़ तक हो सकता है।फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹337 करोड़ कंपनी के मौजूदा कर्ज के पूर्ण या आंशिक भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। वहीं ₹15.01 करोड़ नए उपकरण एवं मशीनरी की खरीद, सिविल वर्क और मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के इंटीरियर डेवलपमेंट पर खर्च किए जाएंगे।

शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी।लुमिनो इंडस्ट्रीज एक प्रोडक्ट-बेस्ड इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है। कंपनी कंडक्टर, पावर केबल, इलेक्ट्रिकल वायर और अन्य विशेष उत्पादों का निर्माण करती है। यह भारत के तेजी से विस्तार कर रहे पावर ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए हाई-टेंपरेचर लो-सैग कंडक्टर भी बनाती है। भारत के अलावा कंपनी अमेरिका, माली, बुर्किना फासो, आइवरी कोस्ट, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या, घाना, रवांडा और इथियोपिया सहित कई देशों में सरकारी एवं सरकारी नियंत्रण वाली बिजली कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों और बिजली बोर्डों को भी अपने उत्पाद निर्यात करती है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले