जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

लखनऊ 5 महीने से लापता 11 साल का मासूम रवि मिला, मां से लिपटकर रो पड़ा बालक

पांच महीने बाद राजकीय बाल गृह में मिला रवि, मां को देखते ही लिपटकर रो पड़ा मासूम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 17, 2026

जिला संवाददाता आशीष कश्यप
दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

लखनऊ। राजधानी की गौतमपल्ली थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बीते 5 महीने से लापता 11 वर्षीय बालक रवि को सकुशल खोज निकाला है। पनेसिया हॉस्पिटल के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रताप कुमार का बेटा रवि गत 14 मार्च 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था।

पुलिस टीम ने बालक की तलाश में चारबाग रेलवे स्टेशन, शेल्टर होम और आलमबाग बस स्टैंड समेत कई संभावित ठिकानों पर लगातार सुरागरसी की। खोजबीन के दौरान पुलिस मोहन रोड स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) पहुंची, जहां कर्मचारियों को फोटो दिखाने पर बालक की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक की पहचान रवि के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। बाल गृह पहुंची मां मोना देवी और चाचा भोला को देखते ही रवि भावुक हो गया और अपनी मां से लिपटकर रो पड़ा। 5 महीने बाद जिगर के टुकड़े को सीने से लगाकर मां के आंसू भी छलक पड़े। पुलिस की इस सफलता और मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों व परिजनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले