अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत पत्नी की गला रेतकर हत्या

लूट दिखाने के लिए घर पर लगाया ताला, मोबाइल लेकर फरार हुआ हत्यारा, पति और देवर हिरासत में, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

बरेली। थाना नवाबगंज क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित ओम सिटी कॉलोनी में मंगलवार बीती शाम को एक विवाहिता की घर में अकेले होने पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अनीता (21) पत्नी अनिल के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अनीता का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।
शाम को काम से लौटे देवर सचिन ने ताला बंद देख पड़ोसियों की मदद से ताला तुड़वाया तो अंदर अनीता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर नवाबगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।

बताया गया कि अनीता की शादी को मात्र 11 माह ही हुए थे। पति अनिल ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का काम करता है और मेडिकल स्टोर पर भी नौकरी करता है। घटना के समय वह और उसका भाई सचिन दोनों काम पर गए थे।
इधर मृतका के भाई चंद्रपाल ने बहनोई अनिल, देवर सचिन, सास-ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले