महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत - Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमतिमहिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत - Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमति

बयानों की चौखट पर टूटी मोहब्बत

कोर्ट में प्रेमी के खिलाफ बयान से पहले युवती ने लगाया मौत को गले -आधी रात को फांसी लगाकर दे दी जान -प्रेम कहानी का कर दिया अंत विवाह भी नहीं रोक पाया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, December 19, 2025

बरेली! मोहम्मद कानून और सामाजिक दबाव के त्रिकोण में फंसी एक युवती अपनी जिंदगी आखिरकार हार गई! भमोरा थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में गुरुवार रात एक दिल दहलाने देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया! प्रेमी के खिलाफ अदालत में बयान देने का दबाव एक विवाहिता सहन नहीं कर सकी और आधी रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी!
जिस युवती को शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में गवाही देनी थी वह उससे पहले ही मौत की चौखट पार कर गई!
मृतका 2 साल पहले गांव के एक युवक के साथ घर से चली गई थी उस समय वह नाबालिक थी! नाराज परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था! मामला कोर्ट पहुंचा तारीखे पड़ी और गवाही की तलवार मृतका युवती के सिर पर लटकती रही!परिजनों के मुताबिक युवती अपने प्रेमी के खिलाफ बयान देने को तैयार नहीं थी!दिल एक तरफ था कानून दूसरी तरफ और इसी खींचतान में उसकी मानसिक हालत बिगड़ती चली गई!
शादी भी नहीं बचा पाई यमराज से-
मामले के बाद युवती की शादी कादर चौक के गांव लाभारी निवासी दिनेश से कर दी गई! लेकिन बीता प्यार कोर्ट की तारीख और गवाही का दबाव उसका पीछा करता रहा पिता कल्लू साहू ने साफ कहा मेरी बेटी बयान नहीं देना चाहती थी! वह अंदर से टूट चुकी थी गुरुवार रात करीब 2:30 बजे नन्ही ने घर के पीछे बने टीन सेट में फंदा लगाया और झूल कर जीवन लीला खत्म कर ली! जब परिजनों की आंख खुली तो चारपाई खाली थी तलाश की थी तो टीन सेट में लटकी लाश ने पूरे घर को चीखों में बदल दिया! सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे!
पंचनामा भरकर सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया! थाना प्रभारी सनी चौधरी के मुताबिक युवती ने आत्महत्या की है लेकिन इस तरह की कोई सूचना नहीं है और ना ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है!तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी!वही गांव में एक ही सवाल गूंज रहा है,क्या गवाही का दबाव किसी की जान से बड़ा हो गया? क्या मोहब्बत को अपराध बना देने वाली व्यवस्था ने एक और जिंदगी छीन ली? फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है लोग सवाल पर सवाल किए जा रहे हैं लेकिन जवाब कोई नहीं मिल रहा!

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले