एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

जनपद में पीआरडी जवानों के सम्मेलन का सजीव प्रसारण

मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना, ड्यूटी भत्ता बढ़कर हुआ 600 रुपये प्रतिदिन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, August 18, 2026

फर्रुखाबाद। गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी जवानों के सम्मेलन का मंगलवार को जनपद के विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। इस दौरान जिले के पीआरडी अधिकारियों और जवानों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

पुलिसकर्मियों की तरह निष्ठा और अनुशासन से करें दायित्वों का निर्वहन: डीएम

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने इस अवसर पर कहा कि पीआरडी जवानों के कंधों पर शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। वर्दी धारण करने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने जवानों से पुलिसकर्मियों की तरह पूरी निष्ठा, अनुशासन और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि पीआरडी जवान थानों, चौकियों, कांवड़ यात्रा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, गंगा यात्रा, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, न्यायालय, कलेक्ट्रेट, यातायात व्यवस्था और बैंकों समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ड्यूटी भत्ता बढ़कर हुआ 600 रुपये, 31 हजार जवानों को मिलेगा लाभ

मुख्य अतिथि एवं विधायक सुशील कुमार शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019 तक पीआरडी जवानों को 250 रुपये प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता मिलता था, जिसे शासन ने समय-समय पर बढ़ाया। अब 18 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इससे प्रदेश के करीब 31 हजार पीआरडी जवानों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि बारिश, सर्दी और तेज धूप के बावजूद पीआरडी जवान लगातार अपनी निष्ठापूर्वक जिम्मेदारियां निभाते हैं। जवानों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू किया जाना भी सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।

जवानों ने जताया आभार

सजीव प्रसारण समाप्त होने के बाद पीआरडी जवानों ने ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी और कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू किए जाने पर शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला कमांडेंट पुष्पेंद्र यादव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले