दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश व प्रदेश को बांटने व लूटने का काम कर रही भाजपा सरकार- शिवपाल यादव

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा की स्पेशल रिपोर्ट महराजगंज (आजमगढ़) : वर्तमान भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ से प्रदेश व देश के लोगों को बांटने व लूटने का सिर्फ काम कर रही है । पूर्ववर्ती सपा सरकार में जहां चारों तरफ विकास के नाम पर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, December 7, 2025

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा की स्पेशल रिपोर्ट

महराजगंज (आजमगढ़) : वर्तमान भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ से प्रदेश व देश के लोगों को बांटने व लूटने का सिर्फ काम कर रही है । पूर्ववर्ती सपा सरकार में जहां चारों तरफ विकास के नाम पर चौड़ी सड़के, पुल, मेट्रो, हास्पिटल, एक्सप्रेसवे का काम दिखाई दे रहा था, किंतु विगत दस वर्षों से प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा की सरकार है लेकिन विकास के नाम पर कोई काम दिखाई नहीं देता है । किसान, नौजवान, कर्मचारी, अल्पसंख्यक सभी परेशान और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।
उक्त बातें स्थानीय विकासखंड के त्रिपुरारपुर खालसा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा अनावरण के पश्चात आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा । उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद गौरवशाली व भावनाओं तथा प्रेरणा से भरा है ।

नेताजी हमेशा कहां करते थे कि गरीबों की मदद, किसानों का सम्मान व नौजवानों को रोजगार दिलाने का काम ही असल राजनीति है । वह आजमगढ़ के लोगों से इस कदर प्रेम करते थे कि उनके एक बुलावे पर सब कुछ छोड़कर यहां पहुंचाना चाहते थे । सपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधान रामधनी यादव ने प्रतिमा स्थापित कर ऐतिहासिक कार्य किया है जिसके लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाय कम है । उन्होंने कहा कि नेताजी के बताए हुए रास्तों पर चलकर समाजवाद को फिर से ऊंचाइयों पर पहुंचते हुए आने वाले दिनों में अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने का हम सभी समाजवादी संकल्प लेते हैं ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर विशिष्ट अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पूरे प्रदेश में जनमत है किंतु जो सम्मान व समर्थन आजमगढ़ के लोगों ने दिया है वह और कहीं नहीं है । इस सम्मान की ही देन है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माननीय नेताजी के सपनों को साकार करते हुए आजमगढ़ में पीडीए भवन बनाकर यहां के लोगों के प्रति नेता जी के प्रेम को साबित कर दिया । नेताजी के बताए हुए रास्तों पर चलकर हम सभी आज संकल्प लेते हैं कि किसानों, गरीबों, मजलूमों और नौजवानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश की कमान अखिलेश यादव के हाथों में सौंप कर ही दम लेंगे ।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद, विधायक पूजा सरोज, डा० संग्राम यादव, आलमबदी अहमद, दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद नन्द किशोर यादव आदि लोगों ने संबोधित किया तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सगड़ी विधायक एच.एन. पटेल, मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, अभय नारायण पटेल, ब्लॉक प्रमुख पल्हनी प्रमोद यादव, इरशाद अहमद, कमलेश यादव, संजय यादव, लल्लन चौहान, चंचल यादव आदि सहित हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने किया ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले