एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

“लाइट्स, कैमरा, डेकोर”-दीपिका पादुकोण का शानदार स्क्रीन रिटर्न

लग्ज़री ब्रांड रॉयल ग्लिट्ज़ को प्रीमियम वॉल फ़िनिश से अब एक संपूर्ण होम डेकॉर के तौर पर उभार रही

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, September 11, 2025

"Lights, Camera, Decor"- Deepika Padukone's grand screen comeback

मुंबई (अनिल बेदाग): भारत में डेकॉर ट्रेंड स्थापित करने वाली प्रमुख कंपनी, एशियन पेंट्स, अपने लग्ज़री ब्रांड रॉयल ग्लिट्ज़ को प्रीमियम वॉल फ़िनिश से अब एक संपूर्ण होम डेकॉर के तौर पर उभार रही है। यह जर्नी जीवंत हो उठती है जब ब्रांड एंबेसडर दीपिका पादुकोण एक नए विज्ञापन में नज़र आती हैं और इसी के साथ वह पर्दे पर अपनी वापसी भी कर रही हैं, जिसका लोग लंबे अरसे से इंतज़ार कर रहे थे ।

यह अभियान उन सामान्य पेंट की श्रेणियों से कहीं आगे है, जहां आमतौर पर शेड्स और फ़िनिश पर ही ध्यान केंद्रित होता है। यह रॉयल ग्लिट्ज़ को केवल एक लग्ज़री पेंट से कहीं बढ़कर स्थापित करता है – जहां यह हर डिज़ाइन स्टोरी का स्टार्टिंग पॉइंट बन जाता है।

इस विज्ञापन फ़िल्म के केंद्र में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। जैसे-जैसे वह रॉयल ग्लिट्ज़ के रंगों और टेक्सचर के साथ जुड़ती हैं, दीवारें जीवंत हो उठती हैं, वो भी सिर्फ़ एक सतह के रूप में नहीं, बल्कि ऐसा लगता है वो बोल उठी हों और उनके पर्सनल स्टाइल को अभिव्यक्त कर रही हों। वह रॉयल ग्लिट्ज़ फ़िनिश के साथ प्रयोग करती हैं, जो न सिर्फ़ उनकी दीवारों को बदल देता है बल्कि उनके पूरे लिविंग स्पेस को पूरी तरह से बदलने के लिए प्रेरित करता है। यह अभियान दिखाता है कि कैसे दीवार की फ़िनिश सभी तरह के डिज़ाइन विकल्पों को प्रभावित कर सकती है।

फिल्म की एक प्रमुख विशेषता ‘ग्लिट्ज़ अप योर डेकॉर गाइडबुक है – यह एक ऐसा आसान और प्रेरणादायक टूल है, जो लोगों को अपने घरों को सजाने के नए तरीकों की कल्पना करने में मदद करता है। फिल्म का हर कमरा और दीवार दर्शाती है कि किस तरह से शानदार वॉल डिज़ाइन पूरे स्थान को बदल सकता है।

यह गाइडबुक होम डेकॉर में एशियन पेंट्स के प्रभुत्व की पुष्टि करती है, इसमें क्यूआर कोड्स हैं जो डेमो वीडियो और आसान, प्रेरणा देनेवाले आइडियाज़ से जुड़े हैं, जिससे प्रीमियम डिज़ाइन सभी के लिए आसान भी बनेंगे और हर कोई इन डिज़ाइन्स को अपनाना चाहेगा.

एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “रॉयल ग्लिट्ज़ के साथ हम इस बात को नए तरीके से परिभाषित करेंगे कि भारतीय घरों के लिए लग्ज़री का अर्थ क्या है। एशियन पेंट्स में हम हमेशा से ख़ुद को अभिव्यक्त करने की शक्ति में विश्वास करते रहे हैं जो वाक़ई किसी घर को आपका बनाती है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले