जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

बारिश के दौरान बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, एक बकरी भी मरी

जर्जर बिजली तार बना मौत का कारण, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, August 14, 2026

फर्रुखाबाद

जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खिमसेपुर गांव में शुक्रवार को बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के तार में उतरे करंट की चपेट में आने से 57 वर्षीय मजदूर फूल सिंह और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया और शोक की लहर दौड़ गई।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्दाबाद के कस्बा खिमसेपुर निवासी जयवीर की एक बकरी उनके घर के बाहर बंधी हुई थी। शुक्रवार को हो रही बारिश के दौरान अचानक बिजली के तार में करंट उतर आया, जिससे बकरी उसकी चपेट में आकर झुलसने लगी।बकरी को तड़पता देख पास ही मौजूद जयवीर के भाई फूल सिंह उसे बचाने के लिए तुरंत दौड़े। लेकिन, जैसे ही उन्होंने बकरी को छूने का प्रयास किया, वे खुद भी करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना भीषण था कि फूल सिंह और बकरी दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिजली आपूर्ति बंद कराकर पुलिस ने की कार्रवाई हादसे के बाद सहमे हुए जयवीर ने तत्काल स्थानीय लाइनमैन को फोन पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गांव की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदाबाद थाने के दरोगा बलवीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अकेलापन और रोजी-रोटी का संकट:

मृतक फूल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूट चुका है, क्योंकि फूल सिंह की पत्नी का निधन लगभग चार वर्ष पूर्व हो चुका था।

संतान: उनके दो पुत्र—विपिन कुमार और रवि कुमार हैं। हादसे के समय उनका बड़ा बेटा विपिन कुमार किसी आवश्यक काम से कानपुर गया हुआ था। पिता की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों में आक्रोश

इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर बिजली के तारों और बरसात के मौसम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले