दुल्हन का साहस : नशेड़ी दूल्हे से शादी का इनकार - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता की शादी की रात के शो ने लिया चौंकाने वाला मोड़ जब हेतल का छिपा सच हुआ उजागर - दो बड़ी ओटीटी रिलीज़ के साथ दिसंबर में छा गए अंकुर राठी - मुख्यमंत्री से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट - नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को कोरबा तरफ से किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाहीदुल्हन का साहस : नशेड़ी दूल्हे से शादी का इनकार - सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में अन्विता की शादी की रात के शो ने लिया चौंकाने वाला मोड़ जब हेतल का छिपा सच हुआ उजागर - दो बड़ी ओटीटी रिलीज़ के साथ दिसंबर में छा गए अंकुर राठी - मुख्यमंत्री से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट - नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करने के मामले में आरोपी को कोरबा तरफ से किया गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही

खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खिलाड़ियों को अनुशासित रहकर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 9, 2025

Khelo India Asmita Kickboxing League launched, players showcase their strength

सहारनपुर। सहारनपुर मे पहली बार आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के चेयरमैन भारत कर्णवाल, किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया के द्वारा खिलाड़ियों की फाइट कराकर किया गया।

मुख्य अतिथि भारत कर्णवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है। उन्होने खिलाड़ियों को अनुशासित रहकर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी अरविंद शेरवालिया ने कहा कि यह आयोजन महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खेलो इंडिया योजना ने देशभर में खेलों के विकास और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजन से प्रदेश में किकबॉक्सिंग खेल का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है।

खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में विशिष्ट अतिथि डॉ. अंशुल जैन, सूरज जैन समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। पॉइंट फाइट इवेंट मे आयु 07 से 09 वर्ष के –18 किलोग्राम मे खुशी (सहारनपुर) ने स्वर्ण, परी (सहारनपुर) ने रजत, –21 किलोग्राम मे तनिष्का (सहारनपुर) स्वर्ण, आर.अवनी (सहारनपुर) रजत खुशबू सिंगल (सहारनपुर) व आव्या सैनी (सहारनपुर) ने कांस्य पदक, –27 किलोग्राम मे आराधना (सहारनपुर) स्वर्ण, दृष्टि (सहारनपुर) रजत, अदिति (सहारनपुर) व खुशी (सहारनपुर) ने कांस्य पदक, –30 किलोग्राम मे शिवांशी (सहारनपुर) स्वर्ण, मानवी (सहारनपुर) रजत, नीति (सहारनपुर) व तन्नू (सहारनपुर) ने कांस्य पदक, –33 किलोग्राम मे जानवी (सहारनपुर) स्वर्ण, यूना दत्त (सहारनपुर) रजत, वानी पंवार (सहारनपुर) व अवनी (मुजफ्फरनगर) ने कांस्य पदक, +33 किलोग्राम मे अवनी मलिक (सहारनपुर) स्वर्ण, अवनी सैनी (सहारनपुर) रजत, नव्या (सहारनपुर) व दिव्यांशी (सहारनपुर) ने कांस्य पदक।

10 से 12 वर्ष आयु वर्ग मे 28 किलोग्राम मे अन्हा (मुजफ्फरनगर) स्वर्ण, मिष्टी (सहारनपुर) रजत, बुशरा (मुजफ्फरनगर) व ऐमी (सहारनपुर) ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। देर शाम तक अन्य भार वर्ग में खिलाड़ियों की फाइट जारी रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अन्तरराष्ट्रीय रेफरी सोनू सैनी, अन्तरराष्ट्रीय रेफरी उदयवीर सिंह व आदित्य भाल, निखिल, स्पर्श, सलोनी, साक्षी, खुशी, वंशिका रहे। इस दौरान लाल धर्मेन्द्र प्रताप, मनोज सूर्यदेव, शशिकांत शर्मा, सीमा सैनी, पुनीत गुप्ता, लखन कुमार, अतुल गुप्ता, मुस्तकीम अंसारी, सुरेखा, विशाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले