जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाजजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज

लेखपाल के साथ मारपीट की घटना को लेकर लेखपाल संघ द्वारा तहसील में दिया गया धरना

पुष्कर शर्मा विशिष्ट जिला संवाददाता कन्नौज कन्नौज।राजस्व विभाग के लेखपाल के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सदर तहसील क्षेत्र में लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया हैं।इसके साथ ही पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 19, 2025

पुष्कर शर्मा विशिष्ट जिला संवाददाता कन्नौज

कन्नौज।राजस्व विभाग के लेखपाल के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सदर तहसील क्षेत्र में लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया हैं।इसके साथ ही पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की।

तहसील अध्यक्ष लेखपाल संघ शुभम मिश्रा ने बताया हैं कि विगत दिन पूर्व सदर ब्लॉक क्षेत्र ग्राम सकरी खुर्द के मजरा में भूमि पैमाईश को लेकर लेखपाल साथी के साथ मारपीट और अभद्रता की गई थी।उसमें लेखपाल आनंद शंकर दीक्षित,समाज कल्याण विभाग के जेई और उनके साथ टीम बनाकर सरकारी बारातघर बनाने के लिए भूमि को चिन्हित करने गए थे।ग्राम प्रधान ऋचा कटियार के पति निर्मल कटियार आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार के साथ पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था।इसकी सूचना पुलिस को दी तो मुकदमा दर्ज हो गया लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।इसी क्रम में जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हम सभी साथी कार्य नहीं करेंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले