एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजनएम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन

30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का ₹1,800 करोड़ का आईपीओ

यह इश्यू 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त, 2026 को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई को लगेगी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 27, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का ₹1,800 करोड़ का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 जुलाई, 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए ₹214 से ₹225 का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त, 2026 को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 29 जुलाई को लगेगी।
निवेशक न्यूनतम 66 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 66 के गुणकों में आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने एम्प्लॉई रिजर्वेशन कोटे के तहत आवेदन करने वाले पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹21 की विशेष छूट देने की घोषणा की है।

आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिससे जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपने कुछ मौजूदा कर्ज़ों के पूर्ण या आंशिक भुगतान, प्रमुख सहायक कंपनी जुनिपर ग्रीन गामा वन प्राइवेट लिमिटेड तथा उसकी सहायक कंपनियों में निवेश और उनके कर्ज़ों के भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जे एम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड हैं। कंपनी का यह आईपीओ स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की रणनीति को मजबूती देने के साथ-साथ निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले