बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolutionबरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल - CSJMU में 'रास-ए-रात्रि डांडिया नाइट' का भव्य आयोजन - 19 स्वर्ण पदक जीतकर चाफ खास बना ओवरऑल चैंपियन, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह - अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत - CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution

बिहार चुनाव रिजल्ट के दिन जन सुराज प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की रात जन सुराज पार्टी के लिए दो बुरी खबरें आईं। तरारी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह का 14 नवंबर को निधन हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद 10

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 15, 2025

भोजपुरः बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दिन एक दुखद घटना सामने आई. भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट से जन सुराज के उम्मीदवार को 31 अक्टूबर के दिन दिल का दौरा पड़ा और नतीजों की रात 14 नवंबर को उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर सिंह को 31 अक्टूबर, चुनाव प्रचार के दौरान पहला दिल का दौरा पड़ा था. उस समय उन्हें पटना के रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने किडनी फेलियर की भी पुष्टि की थी.

रिजल्ट डिक्लियर होने वाली रात यानी 14 नवंबर को उनकी तबीयत फिर बिगड़ी. शाम करीब 4 बजे उन्हें दूसरा हार्ट अटैक आया, और करीब 7 बजे उनकी मौत हो गई. उनके इलाज के प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. चंद्रशेखर सिंह एक सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक थे और कुरमुरी गांव से ताल्लुक रखते थे. राजनैतिक परिवार से उनका संबंध नहीं था, लेकिन उनकी सादगी और ईमानदारी ने उन्हें स्थानीय स्तर पर बहुत सम्मान दिलाया था.

तरारी सीट पर बीजेपी की जीत
भोजपुर जिले की तरारी सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को मतदान हुआ था. रिजल्ट में बीजेपी के विशाल प्रशांत ने 11,464 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. वहीं, जन सुराज के चंद्रशेखर सिंह को महज 2,271 वोट मिले. जन सुराज पार्टी के लिए यह चुनावी हार और उम्मीदवार की मौत दोनों ही बड़ा झटका हैं. नेताओं परिवार को सांत्वना दी है.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले