निजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्चीनिजी स्कूलों में महंगी किताबों का खेल: RTI एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट - दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति ने ' एक पेड़ मां के नाम ' से किया पौधा रोपण- राधामोहन सिंह - “सक्षम” योजना के तहत विशेष शिविर का शुभारंभ, निःशुल्क नेत्र जांच व चश्मा वितरण शुरू - कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करना चाहिए - श्रीराम - हैरान करने वाली 'लूट': सोनभद्र में कक्षा 2 की किताबों का दाम ₹7,000 के पार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची

​जन अधिकार पार्टी ने मनाई देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती

समाज सुधार और महिला शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फुले का योगदान अतुलनीय: डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, ​ सिंचाई डाक बंगला राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, January 3, 2026

Jan Adhikar Party celebrated the birth anniversary of the country's first female teacher, Mata Savitribai Phule.

​सोनभद्र (राबर्ट्सगंज), ब्यूरो चीफ अमान खान: आज शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित सिंचाई डाक बंगला में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सेविका क्रांतिज्योति माता सावित्री बाई फुले की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा शिवकन्या कुशवाहा एवं संस्थापक/सांसद बाबू सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माता सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

​ शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रणेता: मुख्य अतिथि, पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने उस दौर में महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले जब समाज में रूढ़िवादिता का बोलबाला था। उन्होंने न केवल छुआछूत और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि सत्यशोधक समाज के माध्यम से सामाजिक समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया।

​ संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा: विशिष्ट अतिथि और वाराणसी मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका स्कूल खोलकर सावित्री बाई ने क्रांति की शुरुआत की थी। मार्ग में बाधाएं आने और विरोध होने के बावजूद वे अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुईं। उनका जीवन पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है।

​ अंतिम सांस तक जनसेवा: जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं मंडल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा ने उनके बलिदान को याद करते हुए बताया कि समाज सेवा करते हुए ही 1897 में प्लेग महामारी के दौरान मरीजों की सेवा करते समय वे स्वयं इसकी चपेट में आ गईं और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई।

​ उपस्थिति: इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की मंडल प्रभारी किरण कुशवाहा, जिला सलाहकार रामनारायण प्रजापति, लक्ष्मण सिंह, मुलायम मौर्य, अतुल प्रियदर्शी, मनोज कुमार, जय प्रकाश सिंह, सुभाष मौर्य, राकेश कुमार, चंद्रमा सिंह, बंशीलाल, डॉ. जय प्रकाश, बासुदेव, मोहम्मद आमीन, भागवत सिंह, बृजेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने की तथा संचालन जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर आजाद द्वारा किया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले