दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान - सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारणदिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान - सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये मौके पर 04 शिकायतों का हुआ निस्तारण

भारत ने जीता महिला विश्व कप, 52 साल का इंतजार खत्म — हरमनप्रीत बनीं वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान

* भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर रचा इतिहास, पहली बार महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया। * शेफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारतीय शेरनियों ने 52 साल का सूखा खत्म किया।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 3, 2025

संवाददाता हरिओम द्विवेदी । महाराष्ट्र रविवार भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने 52 वर्षों का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वह कर दिखाया जो अब तक कोई भारतीय महिला कप्तान नहीं कर सकी थीं।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट पर 298 रन बनाए।
भारत की पारी
ओपनर शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
दीप्ती शर्मा ने 58 गेंदों पर 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
इसके अलावा स्मृति मंधाना (45), जेमिमा रोड्रिग्स (24), हरमनप्रीत कौर (20) और ऋचा घोष (34) ने भी अहम योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका की पारी
299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई।
कप्तान लॉरा वुल्वार्ट ने शतक (102 रन) जमाया, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
भारत की ओर से दीप्ती शर्मा ने 5 विकेट, शेफाली वर्मा ने 2 और श्री चरणी ने 1 विकेट झटका।
स्कोर बोर्ड
टीम स्कोर विकेट ओवर प्रमुख बल्लेबाज प्रमुख गेंदबाज
भारत 298-7-50 शेफाली वर्मा (87), दीप्ती शर्मा (58), मंधाना (45), ऋचा घोष (34) —
दक्षिण अफ्रीका 246 10 45.3 लॉरा वुल्वार्ट (102), लिज़ेल ली (44) दीप्ती शर्मा (5/42), शेफाली वर्मा (2/33), श्री चरणी (1/25)।

बड़ी हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले