नगर में पुलिस की नाक के नीचे गांजे का कथित कारोबार! - नगर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ नगर - नगर में देशभक्ति का दिखा विराट स्वरूप, 118 ट्रैक्टरों के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा - शारदा नदी के धनारा घाट पर साहस दिखाने वाले बबलू माझी सम्मानित - स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौजनगर में पुलिस की नाक के नीचे गांजे का कथित कारोबार! - नगर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ नगर - नगर में देशभक्ति का दिखा विराट स्वरूप, 118 ट्रैक्टरों के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा - शारदा नदी के धनारा घाट पर साहस दिखाने वाले बबलू माझी सम्मानित - स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज

नगर में भव्यता से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ नगर

118 ट्रैक्टरों की तिरंगा यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र, नगर में गूंजे भारत माता के जयकारे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 16, 2026

फर्रुखाबाद। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के नगर नवाबगंज में देशभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन स्वराज की जय हिंदुस्तान कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में 118 ट्रैक्टर शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, यह नवाबगंज की अब तक की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा रही। अचरा मार्ग स्थित ईंट भट्ठे से समाजसेवी मीना किन्नर ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में सबसे आगे देशभक्ति गीतों के बीच राधा-कृष्ण की झांकी, उसके पीछे भारत माता का भव्य रथ और फिर तिरंगे से सजे 118 ट्रैक्टरों का लंबा काफिला चल रहा था। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भाकियू स्वराज के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं कमेटी प्रबंधक प्रमोद मिश्रा ने देशभक्ति की पंक्तियां पढ़ते हुए कहा, “न पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है, हमारी पहचान तो बस हिन्दुस्तानी है।” इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा अचरा मार्ग से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहल्ला सिरमौरा बांगर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में प्रमोद मिश्रा, पप्पू राठौर, कमेटी अध्यक्ष रोहित राजपूत, संस्थापक आशु ठाकुर, विनीत राठौर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश के नौजवानों, किसानों और कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति जागरूक, ईमानदार और जिम्मेदार रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार, लिपिक विकास गंगवार, अंबुज भारद्वाज, विनोद शर्मा समेत कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जय हिंद कमेटी की ओर से भी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके अलावा नवाबगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, ब्लॉक परिसर में बीडीओ अमरीश कुमार, बीआरसी कार्यालय में अमर सिंह राणा तथा प्राथमिक विद्यालय केंद्र नवाबगंज में प्रधानाचार्य संजीव रंजन, प्रज्ञानंद शाक्य और प्रशांत कटियार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया गया। पूरे दिन नवाबगंज देशभक्ति गीतों, तिरंगों और भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। 118 ट्रैक्टरों का विशाल काफिला, भारत माता का रथ और राधा-कृष्ण की झांकी स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले