एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया - जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में लहराया गया तिरंगा - दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा पर जोर, जामिया रहमिया इस्लामिया में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - जनपद में भव्यता के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा 'वंदे मातरम्'एम्स रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया - जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में लहराया गया तिरंगा - दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा पर जोर, जामिया रहमिया इस्लामिया में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - जनपद में भव्यता के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा 'वंदे मातरम्'

जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 15, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की प्रगति और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु कन्ट्रोल रूम प्रभारी व उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले