महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत - Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमतिमहिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनीं शिकायतें - एक करोड़ 95 लाख मे सजेगा दानेश्वर धाम पूजा अर्चना कर चेयरमैन सरला साहू ने की शुरुआत - Breaking News: NEET विवाद का बड़ा असर, Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा - प्रियंका गांधी ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे को बताया युवाओं की जीत - Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बनी सहमति

यूपी में 11 साल की बच्ची निकली गर्भवती…बच्चे को दिया जन्म, 45 साल के पड़ोसी ने किया था रेप

Bareilly News : नवाबगंज थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, हालांकि नवजात ने कुछ ही घंटे में दम तोड़ दिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, दो बच्चों के पिता ने अपने ही बच्चों के हमउम्र की किशोरी से दरिंदगी की. गर्भवती होने के बाद जब पेट मे दर्द हुआ तो मामले का खुलासा हुआ. किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि बच्चे की कुछ ही देर बाद मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही डीएनए की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आरोपी के ब्लड के साथ नाखून के भी सैंपल भी कराए है.

जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक ग्राम के युवक ने पड़ोस की 11 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की. आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. जब किशोरी 7 माह के गर्भवती हुई और उसके पेट मे दर्द होने पर भाई ने एक डॉक्टर को दिखाया. इसके बाद डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता के परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने तहरीर देकर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के भाई का आरोप है कि पड़ोस का ही सजातीय युवक किशोरी को 8 माह पूर्व बेल का फल देने का लालच देकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुराचार का अश्लील वीडियो बना ली. 

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़िता के भाई के मुताबिक, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. कुछ दिन पूर्व जब किशोरी के पेट में दर्द उठा तो परिजन उसका इलाज कराते रहे और कोई लाभ न होने पर  जब चिकित्सक की सलाह पर अल्ट्रासाउण्ड कराया तो मालूम हुआ कि किशोरी 7 माह की गर्भवती है. 

इस संबंध में नवाबगंज क्षेत्राधिकारी नीलेश मिश्र ने बताया कि नवाबगंज थाने पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी. इसके बाद शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है. मामले में जांच प्रचलित है.

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले