जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

मायके वालों का आरोप - मौत स्वाभाविक नही, दोनों ने तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 17, 2026

सोमेन्द्र पटेल
महराजगंज रायबरेली। चन्दापुर थाना क्षेत्र के घटरोवा मंजरे सिकंदरपुर निवासी विनय कुमार अपनी पत्नी के साथ बेंगलुरु में रहते थे और वही कामा खा रहे थे। सोमवार को विनय कुमार अपनी पत्नी श्वेता का शव लेकर गांव पहुंचा विनय कुमार के अनुसार पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लेकिन श्वेता के परिजनों ने बताया की मौत स्वाभाविक नहीं है परिजनों द्वारा आनंन-फानन चन्दापुर पुलिस को सूचना दी गई मृतका की बहन मोनी ने बताया कि 14 तारीख को हमारी बातचीत अपनी बहन से हुई थी मोनी ने कहा की मौत स्वाभाविक नहीं है मेरी बहन ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था मृतका सिकंदरपुर की रहने वाली है जबकि उसका पति घटोरवा का रहने वाला है दोनों एक ही ग्राम पंचायत के निवासी थे दोनों के द्वारा 3 साल पहले कोर्ट मैरिज की गई थी उसके बाद विनय कुमार अपनी पत्नी श्वेता को लेकर बेंगलुरु चला गया जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में श्वेता की मौत हो गई । परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और चंदापुर पुलिस को सूचना दी व मौके पर घटोरवा बुलाया चन्दापुर थानेदार अरविंद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे तहरीर मिलने पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले