विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों हेतु करें ऑनलाइन आवेदन - अमेठी में किडनी स्टोन जागरूकता कार्यशाला में एम्स रायबरेली के यूरोलॉजी विभाग ने बिखेरी जागरूकता की अलख - ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि - मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर कोटवार संघ का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल समेत लोडर जब्तविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों हेतु करें ऑनलाइन आवेदन - अमेठी में किडनी स्टोन जागरूकता कार्यशाला में एम्स रायबरेली के यूरोलॉजी विभाग ने बिखेरी जागरूकता की अलख - ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि - मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर कोटवार संघ का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन - अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल समेत लोडर जब्त

अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल समेत लोडर जब्त

अयाना पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 4, 2026

औरैया। जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 170 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया, जिसे वह बिना लाइसेंस के खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने का काम करता था। मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना अयाना पुलिस मध्य रात्रि में जुहीखा पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रात करीब 2:45 बजे बिना नंबर प्लेट के एक तीन पहिया टैम्पू लोडर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन चालक ने अपना नाम दीपेश सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी पाकर का पूर्वा थाना अयाना बताया।
तलाशी के दौरान वाहन से छह प्लास्टिक की केन बरामद हुईं। इनमें एक केन खाली थी, जबकि पांच केनों में कुल 170 लीटर पेट्रोल भरा हुआ मिला। पुलिस ने चालक से पेट्रोल खरीद एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और रसीद मांगी, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
मामले की सूचना मिलते ही पूर्ति निरीक्षक प्रीतम कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ पुलिस चौकी बबाइन पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में बरामद पदार्थ पेट्रोल पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने लिखित रूप से स्वीकार किया कि वह पेट्रोल और डीजल खरीदकर मोटरसाइकिल चालकों को फुटकर में बेचता है।
पूर्ति विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास पेट्रोल भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। वह बड़ी मात्रा में पेट्रोल एकत्र कर कालाबाजारी की नीयत से अधिक कीमत पर बिक्री कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक यह कृत्य मोटर स्प्रिट एवं हाई स्पीड डीजल (प्रदाय एवं वितरण विनियमन एवं अनाचार निवारण) आदेश-2005 का उल्लंघन है।
जांच टीम ने पेट्रोल के नमूने लेकर उन्हें सील कर दिया। बरामद पेट्रोल को सुरक्षित रखने के लिए दुबे फिलिंग स्टेशन अयाना के प्रबंधक की सुपुर्दगी में दिया गया, जबकि बिना नंबर का टैम्पू लोडर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले