शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मानशिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

घर लौटा लल्ला’! ‘रक्तांचल 3’ में फिर दहाड़े क्रांति प्रकाश झा

बिहार के बेटे का दमदार कमबैक, 'रक्तांचल 3' के ट्रेलर ने मचाया तहलका

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, July 12, 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : ‘रक्तांचल’ के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है और इसकी सबसे बड़ी वजह बने हैं ‘विजय सिंह’ उर्फ ‘लल्ला’ के किरदार में लौटे अभिनेता क्रांति प्रकाश झा। दमदार संवाद, तीखा तेवर और बदले की आग से भरा उनका अंदाज दर्शकों को एक बार फिर उसी पूर्वांचल की खूनी दुनिया में ले जाता है, जिसने ‘रक्तांचल’ को ओटीटी की लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा सीरीज में शामिल किया। ट्रेलर में क्रांति का प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस साफ संकेत देता है कि इस बार सत्ता, गैंगवार और प्रतिशोध की जंग पहले से कहीं अधिक विस्फोटक होने वाली है।

बेगूसराय, बिहार से ताल्लुक रखने वाले क्रांति प्रकाश झा लगातार अपने अभिनय से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें प्यार से “घर लौटा लल्ला” कहकर स्वागत कर रहे हैं। उनकी सहज अभिनय शैली, देसी बॉडी लैंग्वेज और किरदार में पूरी तरह ढल जाने की क्षमता उन्हें भीड़ से अलग पहचान दिलाती है। ‘मिथिला मखान’, ‘देसवा’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन बिहार’ और ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों के बाद ‘रक्तांचल’ ने उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अब ‘रक्तांचल सीजन 3’ के साथ क्रांति प्रकाश झा एक बार फिर साबित करने को तैयार हैं कि दमदार अभिनय ही किसी कलाकार की सबसे बड़ी पहचान होता है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले