जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

यौमे पैदाइश पर मोहम्मद आज़म खान साहब को दिली मुबारकबाद – रज्जू खान

जिस सोच, विज़न और शिक्षा के जुनून के साथ उन्होंने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी जैसी बड़ी शैक्षणिक संस्था का निर्माण किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी शिक्षा और तरक्की का रास्ता रोशन करती रहे।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, August 14, 2026

रायबरेली ब्यूरो।। 14 अगस्त को सपा अल्पसंख्यक सभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद रज्जू खान एडवोकेट ने महान शिक्षाविद, बेबाक और उसूलों पर कायम नेता मोहम्मद आज़म खान साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर अपने जन संपर्क कार्यालय कहारो का अड्डे पर उनका जन्म दिन बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।रज्जू खान ने इस मुबारक मौके पर कहा कि मेरी दिली दुआ है कि अल्लाह तआला आज़म खान साहब को लंबी, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण उम्र अता फरमाए, उनके हर आने वाले साल को खुशियों, कामयाबी और इज़्ज़त से भर दे तथा जेल की कैद से जल्द से जल्द रिहाई नसीब फरमाए।

अल्लाह उन्हें आने वाले समय में और अधिक हिम्मत, ताकत और अच्छी सोच के साथ समाज और देश की सेवा करने का अवसर दे। जिस सोच, विज़न और शिक्षा के जुनून के साथ उन्होंने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी जैसी बड़ी शैक्षणिक संस्था का निर्माण किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी शिक्षा और तरक्की का रास्ता रोशन करती रहे।सपा के नगर अध्यक्ष इजहार खान ने कहा कि मेरी दुआ है कि उनकी जिंदगी का आने वाला हर वर्ष उनके लिए नई उम्मीद, नई उपलब्धियां और नई खुशियां लेकर आए। उनके अनुभव, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण का लाभ आने वाली नस्लों को मिलता रहे और वह अपनी सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा एवं समाज की बेहतरी के लिए आगे भी काम करते रहें।लोहिया वाइन के जिला अध्यक्ष फहीम सिद्दीकी ने कहा कि अल्लाह, आज़म खान साहब को लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य, हौसला और कामयाबी अता फरमा। उनकी तमाम मुश्किलें आसान फरमा, उन्हें जल्द जेल की कैद से आज़ादी अता फरमा और उनके परिवार को भी सब्र, सुकून और खुशियां नसीब फरमा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष कैफ खान, अहमद हसन, मोहम्मद वसीम रितु, इरफान खान, सरफराज, मोनू कुरैशी, नसीम आलम, इमरान खान, इकबाल खान, अमित गौतम, फुरकान खान, आफताब सोनू, अरशद खान, अर्शी खान आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले