सहारनपुर। मुख्य अतिथि श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर श्री हरितचेतनानंद जी महाराज ने कहा जहा प्रभु श्रीराम की कथा होती है वहां हनुमान जी जरूर आते हैं। बाबा लालदास रोड स्थित “शिवधाम” में श्री राम कथा की कोई पूर्ण आहुति नहीं होती कथा को सिर्फ विश्राम दिया जाता है। माया अंगूरी देवी जी आपके पूरे परिवार को बधाई इतना सुंदर आयोजन करने हेतु। आपके पूर्वज पितृ लोक से आप लोगों को देख रहे होंगे एवं बहुत प्रसन्न हो रहे होंगे ।
हमारी सनातन की आचार्य परम्परा में सबसे कम उम्र के महामंडलेश्वर पूज्य डॉक्टर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज है जिन्होंने पूरे देश विदेश में सनातन को और मजबूत किया है। घन्य है धन्य ये भारत भूमि जहा प्रभु राम जी एवं अनेकों संतो ने जन्म लिया। प्रभु राम जी ने धरती पर जन्म लिया एवं अन्य जीवों का उद्गार किया। भगवान के बहुत अवतार इस धरती पर हुए है परंतु प्रभु राम का जन्म सबसे मुख्य माना गया है। भारतीय संस्कृति के इतिहास में कथा व्यास पर विराजमान महाराज जी एवं आपके जैसे सन्त सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए बहुत अहम भूमिका निभा रहे हैं आप सभी को कोटि कोटि नमन। महाराज जी प्रत्येक दिन २० घंटे उपासना में देते हैं जो केवल महादेव कृपा से संभव है।

पैसे तो बहुत लोगों के पास होता है परंतु संतों के पास सिर्फ माला एवं भजन होता है। तत्पश्चात कथा व्यास श्री श्री १००८ आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य डॉक्टर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज जी ने कहा प्रभु राम कथा सिर्फ महादेव रूपी हनुमान जी महाराज की कृपा से सम्भव होती है। कुछ भक्तों ने मेरे से पूछा महाराज जी आप 20 – 22 घंटे उपासना करते हैं आपके शरीर में पीड़ा ,दर्द नहीं होती तो मैने कहा पीड़ा दर्द होता है परंतु महादेव कृपा से सब असंभव कार्य संभव हो जाता है।
तत्पश्चात परम् पूजनीय श्री श्री १००८ आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज ने कथा को आगे बढ़ाते सीता अग्नि परीक्षा, राम अयोध्या आगमन, राज्याभिषेक, रामराज्य वर्णन, कथा फलश्रुति, एवं आशीर्वचन इन प्रसंगों पर प्रकाश डाला इसी क्रम में अतिथि खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा मेरा सौभाग्य है जो मैं ब्यास पीठ पर गुरु जी को प्रणाम कर पा रहा हूं गुरु जी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है हर विपरीत परिस्थिति में गुरु जी ने मुझे साहस दिया है एवं अपने आशीर्वाद से पार लगा दिया है।
इसी श्रेणी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एवं बॉलीवुड सिंगर मिक्का सिंह एवं अंजली अरोड़ा ने व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। मंच संचालन वेदमूर्ति आचार्य पवन दत्त मिश्र जी ने किया ।
मंच पर पूजन माता जी अंगूरी देवी गुप्ता
अचला गुप्ता, शिवानी गुप्ता, चेताली गुप्ता, आरती गुप्ता, कमल ने किया।
शिवधाम ट्रस्ट परिवारश्रीमती अंगूरी गुप्ता – (संरक्षक)अनिल गुप्ता – (सह संरक्षक) अक्षय जैन – ( अध्यक्ष )राजीव गुप्ता – (सचिव)रामरजीव सिंघल – (उपाध्यक्ष) सुभाष चंद सिंघल – (कोषाध्यक्ष) अंशुल गुप्ता – (सदस्य) लक्ष्य सिंघल – (सदस्य)
विपिन अग्रवाल – (सदस्य)विवेक सिंघल – (सदस्य) दीपक गोयल – (सदस्य) प्रवीण बंसल – (सदस्य)
मुख्य यजमान परिवार के नाम श्रीमती अंगूरी देवी गुप्ता (माता जी) एवम मुख्य यजमान अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजेश गुप्ता,समस्त गुप्ता परिवार

मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री हरीचेतनानंद जी महाराज हरिद्वार, महामंडलेश्वर आदियोगी पूरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंदन पूरी महाराज, महंत राजगिरी महाराज (सचिव निरंजनी) जस्टिस्ट एस के जैन (पूर्व जज हाईकोर्ट दिल्ली) डी ० जी० पी० रामनिवास यादव, जस्टिस सुनील कुमार जी(जज रोहिणी कोर्ट) संजीव ओबेरॉय (उद्योगपति) एम एल बंसल जी(एडवाइजर एंटी करप्शन) अजय शर्मा जी(रजिस्ट्रार सुप्रीम कोर्ट) अमन गोयल जी (उद्योगपति)वीरेंद्र सिंह (नोडल अधिकारी ) गुरु सिमरन, बॉलीवुड सिंगर मिक्का सिंह, बॉलीवुड सिंगर मासूम शर्मा, अभिनेता अंजली अरोड़ा,आचार्य रोहित वशिष्ठ (बगलामुखी मंदिर)आचार्य पंडित दीपक अग्निहोत्री, उदय कुमार (ग्रुप एडिटर अमर उजाला) देवदत शर्मा (पूर्व कमिश्नर नोएडा) अनिल माहेश्वरी, मदन मोहन भारद्वाज, सुनील गोयल, प्रवीण, भूपेंद्र चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) उदयवीर शर्मा (गुल्लू पंडित सेवादार गुरु जी) पंडित अभिषेक शर्मा (मीडिया प्रभारी प्रभु रामकथा)







