जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्पजशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक - जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय माधोटांडा का किया निरीक्षण। - नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार - जंजीर लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों समेत 4 गिरफ्तारअर्टिगा कार और नगदी बरामद - घण्टाघर चौराहे पर शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने लिया राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प

सिंभावली में चिल्ली आउट कैफे का भव्य शुभारंभ, भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने किया उद्घाटन

युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया केंद्र बना ‘चिल्ली आउट कैफे’

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 1, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार

गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली, हापुड़। हिम्मतपुर रोड स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल के समीप नव-निर्मित चिल्ली आउट कैफे का भव्य उद्घाटन शनिवार को किया गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी दिनेश खेड़ा और मंडल प्रवक्ता कुंवर खुशनूद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के उपरांत दोनों नेताओं ने कैफे में जलपान किया और संचालकों को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में मंडल अध्यक्ष चौधरी दिनेश खेड़ा ने कहा कि आज का युवा वर्ग चाइनीज और फास्ट फूड की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहा है। ऐसे में गांव-देहात और कस्बों के युवा फास्ट फूड के व्यवसाय से जुड़कर स्वरोजगार अपना रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इस तरह के छोटे उद्यम न केवल युवाओं को रोजगार दे रहे हैं बल्कि स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने रामपुर स्थित विश्वविद्यालय के प्रकरण पर भी कड़ा रुख रखा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को किसी भी सूरत में तोड़ने नहीं दिया जाएगा। सरकार चाहे तो उसका नाम बदल दे, लेकिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि विश्वविद्यालय को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

इस अवसर पर मंडल मीडिया प्रभारी मनवर अली, मंडल उपाध्यक्ष आजाद तोमर, मंडल सचिव गजेंद्र सिंह, मोहम्मद अहसान, भूरे खां, इमरान अब्बासी, नौशाद, मास्टर दिलशाद सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले