जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

ग्राम माधापुर में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भावी प्रत्याशी नैना गुर्जर ने बाबा जाहरवीर गोरखनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 22, 2026

दैनिक अयोध्या टाइम्स दयानन्द कुमार

हापुड़। जनपद के ग्राम माधापुर स्थित प्राचीन जाहरवीर बाबा गोरखनाथ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। भंडारे में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली तथा “बाबा जाहरवीर की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष प्रबंध किया गया, जिसकी लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र-60 से भावी प्रत्याशी नैना गुर्जर भी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने बाबा जाहरवीर गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

भंडारे में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले