Punjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका - राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान - लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी में दिखी मानवता की मिसाल सूर्यांश हॉस्पिटल परिवार ने हाइवे पर मीठा शर्वत का प्याऊ लगवाकर की राहगीरों की सेवा - मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तारPunjab में EVM नहीं, Ballot Paper से ही होंगे चुनाव, Supreme Court ने खारिज की मांग वाली याचिका - राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान - लगातार बढ़ते हुए तापमान व भीषण गर्मी में दिखी मानवता की मिसाल सूर्यांश हॉस्पिटल परिवार ने हाइवे पर मीठा शर्वत का प्याऊ लगवाकर की राहगीरों की सेवा - मिर्ज़ापुर: मानवाधिकार की आड़ में अवैध समानांतर तंत्र चलाने वाली संस्था पर NHRC का कड़ा रुख, RTI के माध्यम से हुआ बड़ा खुलासा - विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

राष्ट्रपति भवन में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान

इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान समारोह में उदय कोटक, हरमनप्रीत कौर और प्रोसेनजीत चटर्जी समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, May 25, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक नागरिक अलंकरण समारोह में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और शास्त्रीय संगीतकार एवं वायलिन वादक एन राजम को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। कला के क्षेत्र में असाधारण एवं विशिष्ट योगदान के लिए धर्मेंद्र को दिया गया यह पुरस्कार उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। राजम को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके अहम योगदान के लिए, खासकर ‘गायकी अंग’ शैली के माध्यम से वायलिन प्रस्तुति को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। राजम ने पंडित ओंकारनाथ ठाकुर से संगीत के गुर सीखे थे। मुर्मू ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी; चुनौतियों का सामना कर रहे पारंपरिक भारतीय कला ‘अवधान’को पुनर्जीवित करने वाले शतावधानी आर गणेश; कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय सुरेश कुमार कोटक; और उदर रोग विशेषज्ञ कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को पद्म भूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे और पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा को भी मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा। पांडे की पत्नी और मल्होत्रा के बेटे ने सम्मान प्राप्त किया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर, अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व महानिदेशक के. विजय कुमार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में हुए इस समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया गया। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। ये पुरस्कार दो अलग-अलग अलंकरण समारोहों में प्रदान किये जाने हैं। पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। ये प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाते हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले