सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

विश्व की 25 ग्लोबल सिटी में शामिल होने के लिए गाजियाबाद की तैयारी जोरों पर

1 मिलियन डॉलर के लिए ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज में नगर निगम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पूर्ण, (प्राकृतिक पेंट का प्रथम चरण में सरकारी 50 स्कूलों में होगा इस्तेमाल)

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 3, 2025

Ghaziabad is preparing in full swing to be included in the list of 25 global cities.

एनसीआर ब्यूरो रिपोर्ट,शिवा गुप्ता, गाजियाबाद

गाज़ियाबाद l नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 की कार्यवाही को पूर्ण कराते हुए गाजियाबाद नगर निगम हित में बेहतर कार्य किया गया जिसके क्रम में गोबर से पेंट बनाने की कार्यवाही को रफ्तार दी गई, विश्व के टॉप 50 ग्लोबल सिटी में विशाखापट्टनम तथा गाजियाबाद नगर निगम का चयन हुआ, विश्व स्तर पर गाजियाबाद का नाम रोशन हुआ तथा गाजियाबाद नगर निगम को 50 लाख गोबर से पेंट बनाने के प्रोजेक्ट को प्रारंभ करने के लिए प्राप्त हुए, इस बार विश्व के टॉप 25 सिटी की सूची में शामिल होने के लिए ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपी न्यूयार्क के पोर्टल पर एक मिलियन डॉलर के लिए एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट किया जा चुका हैl

सूची में आने पर गाजियाबाद नगर निगम को प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट के लिए एक मिलियन डॉलर की प्राप्ति होगी जिसके लिए निगम अधिकारियों द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है तेजी से गोबर से बने पेंट प्रोजेक्ट को रफ्तार दी जा रही हैल नगर निगम द्वारा गोबर से पेंट बनाने की कार्यवाही को पूर्ण किया गया तथा पेंट को प्रथम चरण में 50 सरकारी स्कूल में इस्तेमाल में लिया जाएगा, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से बने हुए पेंट की मार्केटिंग भी की गई तथा दीपावली मेला तथा स्वदेशी मेला में गोबर से बने हुए प्राकृतिक पेंट का स्टाल भी लगाया गया जन-जन को जागरूक किया गया, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया फाइनल राउंड के लिए ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपी न्यूयार्क के पोर्टल पर एप्लीकेशन सबमिट की गई है l

प्राकृतिक पेट की संपूर्ण जानकारी एप्लीकेशन में दी गई है सकारात्मक सोच के साथ और कड़ी मेहनत के साथ गोबर से पेंट बनाने का कार्य पूर्ण करते हुए रिपोर्ट सबमिट की गई है, निर्णय 2026 में आएगा, विश्व के 25 टॉप शहरों में शामिल होने पर गाजियाबाद नगर निगम को 10 करोड़ का लाभ प्राप्त होगा।नगर निगम द्वारा प्राकृतिक पेंट के प्रोजेक्ट को वृहद स्तर पर रफ्तार से बढ़ाया गया है जनहित में गोबर का इस्तेमाल करते हुए पेंट बनाया जा रहा है जिसमें न केवल पर्यावरण को लाभ मिल रहा है बल्कि शहर निवासियों को भी जागरूक किया जा रहा है, महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार फिर से ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 में एप्लीकेशन सबमिट की जा चुकी है विभागों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सराहनीय प्रयास किया है जो की सफल हुआ है गाजियाबाद नगर निगम हित तथा शहर हित में एक मिलियन डॉलर की प्राप्ति अवश्य होगी इस आशा से निगम अधिकारियों द्वारा एप्लीकेशन सबमिट की जा चुकी है तथा कड़ी मेहनत की जा रही है l

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले