रायबरेली ब्यूरो। सोमवार 16 फरवरी 2026 को इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, लखनऊ के द्वारा डलमऊ ब्लॉक के पंचायत भवन कनहा में नेत्र परीक्षण / नि:शुल्क ऑपरेशन एवम रोगियों को नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
नेत्र शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय व एआईसीसी मेम्बर वीरेन्द्र यादव, एडवोकेट ने किया।
नेत्र शिविर सोमवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलाया गया जिसमें 108 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए और 31 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया और 14 लोगों को चश्मा लगाए गए। शिविर में मरीजों को आइ ड्रॉप भी दी गई ।

शिविर में बड़ी संख्या में आए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं विकलांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन की जानकारी दी गई और समस्याओं का निस्तारण कराया गया l इस अवसर पर जगदीश यादव, के एस यादव, राजन मिश्रा, अरविन्द शुक्ला, दीपक कुमार, अखिलेश यादव, संजयकुमार, आलोक यादव दीना का पुरवा, अनीश कुमार, विपिन कुमार, विवेक कुमार, बबलू चौधरी, राजेश कुमार, आशीष कुमार, वंश बहादुर सिंह, अंशु यादव, नीरज रावत, अर्जुन पासी, लाल गोपाल, शिवा लोधी समेत सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहें l






