विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, जिला ठाकुरद्वारा द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत यहां एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आंखों और सामान्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 100 से अधिक ग्रामीणों की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वृक्षारोपण के साथ हुआ।
इस शिविर की सबसे खास बात रही कि यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक साथ कतार में खड़े होकर इलाज कराते नजर आए।
आयोजकों ने कहा – “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यही हम सब को एक रखता है।”




