जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

गंगा में जल भरने गए एक ही परिवार के तीन समेत चार कांवड़िए डूबे9 घंटे से तलाश जारी

बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में उतरे चारों युवक, साढ़े नौ घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, August 17, 2026

फर्रुखाबाद।

जनपद फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर सोमवार तड़के गंगा नदी में जल भरने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में जाने से चार कांवड़िए तेज बहाव में डूब गए। इनमें तीन एक ही परिवार (दो चचेरे भाई और एक भतीजा) के हैं, जबकि चौथा उनका पड़ोसी युवक है। घटना के बाद से स्थानीय गोताखोरों और की टीम द्वारा लगभग साढ़े 9 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


शाहजहांपुर से आया था कांवड़ियों का जत्था
जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के खुदागंज इलाके से रविवार रात कांवड़ियों का एक जत्था फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुआ था। सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे सभी लोग पांचालघाट पहुंचे। यहां से पवित्र गंगा जल लेकर उन्हें लखीमपुर-खीरी स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर गोला-गोकर्णनाथ के लिए रवाना होना था। हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान खुदागंज निवासी विकास सक्सेना (22), उनके चचेरे भाई कमल सक्सेना (23), भतीजा योगेश सक्सेना (16) और उनके पड़ोसी अर्जुन प्रजापति (21) के रूप में हुई है। योगेश कक्षा 10 का छात्र था, विकास 12वीं के बाद आईटीआई कर रहा था और विकास व कमल चाट-बताशे का ठेला लगाते थे, जबकि अर्जुन अंडे की दुकान चलाता था।
बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में उतरे थे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय पांच लोग और एक छोटा बच्चा गंगा में नहा रहे थे। बैरिकेडिंग पार कर चारों युवक गहरे पानी की तरफ चले गए। इस दौरान बच्चा किसी तरह पानी से बाहर आया और उसने घाट पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवकों को बैरिकेडिंग पार करते देख कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें चिल्लाकर रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन वे पुलिस की नजर बचाकर दोबारा आगे बढ़ गए।
प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय वर्मा और कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
कादरी गेट थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया कि एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश लगातार जारी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले