स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

100 वर्ष के हुए पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष धनपाल सिंह, पत्नी प्रकाशी देवी ने भी पूरी की 90 वर्ष की आयु

जयवीर गुर्जर ने किया पिता का भव्य जन्मोत्सव, बड़े-बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 25, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार

जनपद हापुड़

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक के ग्राम मुक्तेसरा में पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष धनपाल सिंह का 100वां जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

धनपाल सिंह मेरठ गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष और खरखौदा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं। इस खास मौके पर उनकी धर्मपत्नी प्रकाशी देवी ने भी अपने जीवन के 90 वर्ष पूरे किए।

इस जन्मदिन के मौके पर क्षेत्रवासियों, ग्रामवासियों और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

पुत्र वर्तमान ग्राम प्रधान जयवीर गुर्जर, अध्यक्ष बिल्डर एसोसिएशन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पिता का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई।

जयवीर गुर्जर ने कहा, हमें बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इस अवसर पर धनपाल सिंह ने अपने पुत्र और पोते को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 5 से भावी प्रत्याशी सोबीर सिंह नगर, जयवीर प्रधान, सुभाष नेताजी, मास्टर राजेंद्र, सतबीर मास्टर जी, सतीश प्रधान, कतर नागर जी गोरा, महेश चंद, मनवीर सिंह, शरणजीत सिंह* सहित क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक लोग उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले