जनहित के रक्षकों की एकजुटता: फिरोज अहमद, सिराज अहमद और अमान खान की शिष्टाचार मुलाकात ने दी नई धार, विरोधियों में खलबली - नरेन्द्र मोदी का मलेशिया यात्रा से पहले प्रस्थान वक्तव्य - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत - जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन - जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ बाछड़ा समुदाय के लोगों ने खोला मोर्चाजनहित के रक्षकों की एकजुटता: फिरोज अहमद, सिराज अहमद और अमान खान की शिष्टाचार मुलाकात ने दी नई धार, विरोधियों में खलबली - नरेन्द्र मोदी का मलेशिया यात्रा से पहले प्रस्थान वक्तव्य - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत - जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन - जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ बाछड़ा समुदाय के लोगों ने खोला मोर्चा

ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी व्यक्ति रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबादथाना क्षेत्र अमृतपुर के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी ओमवीर बीते कई दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। उनकी पत्नी धरमशीला ने मामले में पति के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 24, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद
थाना क्षेत्र अमृतपुर के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी ओमवीर बीते कई दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। उनकी पत्नी धरमशीला ने मामले में पति के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।धरमशीला ने बताया कि उनके पति ओमवीर की साइकिल मरम्मत की दुकान मेन रोड पर है।

दिनांक 20 जुलाई की शाम लगभग 7 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर आए और कपड़े बदलने के बाद भोजन करने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव पुत्र अजयपाल के साथ बाहर निकल गए लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।धरमशीला के अनुसार रामू यादव कुछ घंटों बाद अपने घर लौट आया, लेकिन जब उससे ओमवीर के बारे में पूछताछ की गई तो उसने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

रातभर घरवालों ने आसपास के इलाकों में तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।मामले की जानकारी अगली सुबह ओमवीर की मां राजेश्वरी द्वारा थाना अमृतपुर को दी गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सिर्फ एक सामान्य तस्करा जीडी संख्या 55 में दर्ज करके चुप बैठ गई। अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।धरमशीला ने आशंका व्यक्त की है कि कुछ व्यक्ति जिनसे ओमवीर की पुरानी रंजिश थी – जैसे कि देवेंद्र यादव पुत्र जहार सिंह, गुलाब सिंह उर्फ तिलक पुत्र फकीरे यादव, सुरजीत यादव पुत्र अजयपाल यादव, श्यामवीर पुत्र कन्हैयालाल और बंटी उर्फ रामऔतार पुत्र मलखान – इन लोगों ने उनके पति का अपहरण कर किसी अनहोनी को अंजाम दिया हो।
पीड़ित परिवार काफी परेशान और भयभीत है। धरमशीला ने पुलिस अधीक्षक से पति की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले