मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार - भाजपा जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर मंचन का शुभारंभ किया।

परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक बंद रहेगी फोटो कॉपी व कैफे की दुकाने

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रा0 परीक्षा 2023 की तैयारियों की समीक्षा व परीक्षा में लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, July 21, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रुखाबाद

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रा0 परीक्षा 2023 की तैयारियों की समीक्षा व परीक्षा में लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बैठक में परीक्षा को सुचिता पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र पर्यवेक्षक को लोक सेवा आयोग के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से 03 घंटे पहले केंद्र पर पहुचेंगे, परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्टवॉच, हैंडबैग नही जायेगा, परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नही करेगा, सभी लगाए गए अधिकारी व कर्मचारियों को आई0कार्ड जारी किया जायेगा, सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक फोटोकॉपी की दुकान व साइबर कैफे बंद रहेंगे, सभी सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक निर्देश पुस्तिका का विधिवत अध्ययन कर ले, परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर बेसिक मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।बैठक में पुलिस अधीक्षक,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक,नगर मजिस्ट्रेट, सभी उपजिलाधिकारी व संवंधित उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले