सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

प्रत्येक नागरिक को देश के प्रति अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना होगा: शीतल टण्डन

जिला व्यापार मण्डल द्वारा गणतंत्र दिवस, राष्ट्रगान दिवस व उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस व मतदाता दिवस की बधाई दी गयी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

Every citizen must be aware of their duties along with their rights towards the country: Sheetal Tandon

चिराग भाटिया
सहारनपुर ।
गणतंत्र दिवस 2026 के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई द्वारा स्थानीय रेलवे रोड पर जिला मुख्यालय कार्यालय पर व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा एकता और सदभावना की शपथ ली गयी। जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन द्वारा गणतंत्र दिवस के साथ-साथ आज राष्ट्रगान दिवस व 24 जनवरी 1950 को स्थापित उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस व मतदाता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भी दी गयी। श्री टण्डन ने कहा कि 26 जनवरी हमारे राष्ट्र का पुनीत पर्व है।

कितने वीर भारतीयों ने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की बलि चढ़ा दी। आज के दिन हम अमर शहीदों को याद करते हैं ओर देश की सुख-समृद्धि एकता और सदभावना व शांति के लिए प्रयत्नशील होने की प्रतीज्ञा करते हैं। हमें अपने महान देश की गौरवशाली परम्पराओं, आदर्शों और आजादी को हर हाल में बरकरार रखना है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकतंत्र का नागरिक होना हम सबके लिए गर्व की बात है।

जहां हम एक ओर समय-समय पर अपने अधिकारों की बात करते हैं, वही देश समाज व संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में व्यापार मण्डल की विभिन्न इकाईयों व एसोसिएशनों द्वारा उल्लासपूर्वक ध्वजारोहण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी से लेकर देर सांय तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में व्यापार मण्डल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, राजीव अग्रवाल, संजीव सचदेवा बलदेव राज खुंगर,रमेश डावर, संदीप सिंघल, अशोक मलिक, अभिषेक भाटिया आदि व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले