यूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटनयूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन

7 नवंबर से खुलेगा पाइन लैब्स का आईपीओ

पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹21 का डिस्काउंट मिलेगा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 3, 2025

Eligible employees will get a discount of ₹21 per share

मुंबई (अनिल बेदाग): डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी पाइन लैब्स लिमिटेड अपने बहुप्रतीक्षित इनिशियल पब्लिक ऑफर  को 7 नवंबर 2025 से निवेशकों के लिए खोलने जा रही है। यह इश्यू 11 नवंबर 2025 को बंद होगा, जबकि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली लगाने की तारीख 6 नवंबर 2025 तय की गई है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹210 से ₹221 प्रति शेयर रखा है।

पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹21 का डिस्काउंट मिलेगा। निवेशक कम से कम 67 इक्विटी शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकेंगे। इस ऑफर में कंपनी की ओर से ₹20,800 मिलियन तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 82,348,779 शेयरों की बिक्री भी शामिल है।

 आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने, विदेशी बाजारों (सिंगापुर, मलेशिया और यूएई) में विस्तार, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के साथ सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में करेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले