चकमार्ग कब्जे पर बवाल: एसडीएम कैराना के खिलाफ पत्रकारों का मोर्चा, मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना के आरोप - नरेन्द्र मोदी ने पवित्र प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया - सुमन मिड्ढा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, व्यापारिक व राजनीतिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - राष्ट्रीय लोकतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47वां का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया - कुल्हाड़ी से 26 वार कर पति को मार डाला: घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा दे रहे थे बर्बरता की गवाहीचकमार्ग कब्जे पर बवाल: एसडीएम कैराना के खिलाफ पत्रकारों का मोर्चा, मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना के आरोप - नरेन्द्र मोदी ने पवित्र प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया - सुमन मिड्ढा की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, व्यापारिक व राजनीतिक जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - राष्ट्रीय लोकतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47वां का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया - कुल्हाड़ी से 26 वार कर पति को मार डाला: घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा दे रहे थे बर्बरता की गवाही

द्रौपदी मुर्मु ने संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया

राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष हम ओल चिकी लिपि की शताब्दी मना रहे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, December 25, 2025

Draupadi Murmu released the Constitution of India in Santhali language.

नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने आज (25 दिसंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया। इस अवसर पर द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह सभी संथाली लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है कि भारत का संविधान अब संथाली भाषा में, ओल चिकी लिपि में उपलब्ध है। इससे वे संविधान को अपनी भाषा में पढ़ और समझ सकेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष हम ओल चिकी लिपि की शताब्दी मना रहे हैं। उन्होंने विधि एवं न्याय मंत्री और उनकी टीम की प्रशंसा की, जिन्होंने शताब्दी वर्ष में भारत के संविधान को ओल चिकी लिपि में प्रकाशित करवाया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे।

संथाली भाषा, जिसे 2003 के 92वें संविधान संशोधन अधिनियम के माध्यम से संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था, भारत की सबसे प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है। यह झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बड़ी संख्या में आदिवासी लोगों द्वारा बोली जाती है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले