जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण,दिए राहत एवं बचाव के कड़े निर्देश

डीएम ने स्टीमर से दिलीप व धौली की मड़ैया पहुंचकर राहत कार्यों की समीक्षा की, प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद और कटान पीड़ितों को आवासीय पट्टे देने के निर्देश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, August 12, 2026

फर्रुखाबाद।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बुधवार दोपहर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने स्टीमर के जरिए तहसील सदर के विकासखंड बढ़पुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम दिलीप की मड़ैया और धौली की मड़ैया का दौरा किया और चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की।
राहत सामग्री वितरण:
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर खाद्य सामग्री, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को कुक्ड फूड भी वितरित किया।
मकान कटान पर मुआवजा:
बाढ़ के तेज बहाव में जिनके घर कट गए हैं, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि तत्काल बैंक खातों में भेजने के निर्देश दिए गए।
आवासीय पट्टे:
कटाव में घर खोने वाले परिवारों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द से जल्द आवासीय पट्टे दिलाने के लिए पत्रावली तैयार करने को कहा गया।
सतर्कता बरतने के आदेश:
प्रशासन को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई।
मौजूद अधिकारी:
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले