नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित - अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए - जनजातीय शौर्य की शान: धरती आबा, बिरसा मुंडा भगवान - लिटिल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रंस डे -  उप मुख्यमंत्री ने की जनपद में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकनरेन्द्र मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित - अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए - जनजातीय शौर्य की शान: धरती आबा, बिरसा मुंडा भगवान - लिटिल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया चिल्ड्रंस डे -  उप मुख्यमंत्री ने की जनपद में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मंडलायुक्त ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

वैक्टर जनित रोग की रोकथाम हेतु हाई रिस्क क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर किया जाये कार्य - मंडलायुक्त मंडलायुक्त ने आमजनों से भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहयोग करने की अपील 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, October 5, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स
        सहारनपुर, मंडलायुक्त  अटल कुमार राय द्वारा 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान  का शुभारम्भ, शपथ ग्रहण व जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
         मंडलायुक्त द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करे तथा वैक्टर जनित रोग की रोकथाम हेतु पूर्व में चयनित हाई रिस्क क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर कार्य किया जाये तथा जनपद स्तर एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा संचारी एवं दस्तक अभियान का सुपरविजन  किया जाए। उन्होंने जानकारी दी  कि मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार द्वारा शुरू किये गये इस संचारी अभियान के कारण जनपदों में जे०ई०/ए०ई०एस० रोगियों की काफी कमी की जा चुकी है और इसी तरह जनपद में मलेरिया समाप्त हो चुका है तथा विगत वर्षों की अपेक्षा डेंगू, चिकुनगुनिया रोगियों की संख्या में काफी कमी आयी है।
      अटल कुमार राय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण किया व उनके कार्यक्रमों के विषय में जानकारी ली। सभी जनमानस को बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। जिससे संचारी रोग जैसे, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टी०बी०, डायरिया इत्यादि रोगों से बचा जा सकें।

        मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० प्रवीण कुमार द्वारा बताया गया कि अभियान में संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही दस्तक अभियान के तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स (आशा) द्वारा बुखार के रोगियों की सूची, आई०एल०आई० रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो आदि की सूची ई-कवच पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक एवं राज्य मुख्यालय पर उपलब्ध कराई जायेगी। इन सभी में निरोधात्मक / उपचारात्मक कार्यवाही कराई जायेगी। सभी ब्लॉकों एवं ग्राम स्तरों पर अभियान का शुभारम्भ सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया गया। अभियान के शुभारम्भ के मौके पर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण एवं बचाव हेतु स्टाल लगाया गया, जिसमें डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें के बारे में जनमानस को जानकारी दी। नगर निगम, सहारनपुर द्वारा नालियों की सफाई गड्ढ़ों को बन्द करना, एण्टी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग समय-समय पर कराई जायेगी।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवांका गौड़ द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार दस्तक अभियान में संचारी रोगों रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों अभियान के अन्र्तगत आशाओं द्वारा घर-घर जाकर जागरूक करेगी। ग्राम पंचायत द्वारा नाले/नालियों की साफ-सफाई, झाडियों की कटाई व जल भराव के निस्तारण, शौचालय की सफाई तथा घर से जलनिकासी का कार्य कराया जायेगा । डब्लू०एच०ओ० / डी०एम०सी० द्वारा अभियान का सर्वेलेन्स किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को डब्लू०एच०ओ० द्वारा प्रेषित की जायेगी।
       इस अवसर पर सी०एम०एस० एस०बी०डी० जिला चिकित्सालय डा० सुधा सुमन, डी०टी०ओ० डा० सर्वेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी  प्रदीप कुमार द्विवेदी, डिप्टी सी०एम०ओ० डा० अर्जेन्द्र मलिक, जिला मलेरिया अधिकारी,  श्रीमती शिवॉका गौड,वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा कुणाल जैन, डीपीएम एन एच एम खालिद,वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह, मनोज कौशिक, गौरव, अंजू, शिवानी, संगीता भारती के साथ साथ नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स उपस्थित रहे।
        चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा एक्यूट डायरियल डिजीजेज (दस्त रोग) से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु जनपद, ब्लाक तथा पंचायत / ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय हेतु नोडल विभाग नामित का कार्य करेगा। नगर विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों के चुने हेए जनप्रतिनिधियों का दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा एक्यूट डायरियल डिजीजेज (दस्त रोग) की रोकथाम तथा साफ-सफाई के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संवेदीकरण। पंचायतीराज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा एक्यूट डायरियल डिजीजेज (दस्त रोग) के विषय में निरंतर जागरूता स्थापित रखना तथा पेयजल स्रोतों / संसाधनों से शौचालयों की दूरी के उपाय, शौचालयों/ सीवर से पेयजल प्रदूषित न होने देने के लिये आवश्यक उपाय। पशुपालनत विभाग द्वारा विगत वर्ष प्रदेश के अनेक जनपदों में पशुओं के मूत्र के द्वारा फैलने वाला लेप्टोस्पायिरोसिस रोग भी अनेक जनपदों से सूचित हुआ है, जिसको देखते हुए अभियान में पशु पालन विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनवाडी कार्यकत्रियों के द्वारा अपने क्षेत्र के समस्त कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उनकों उचित पोषाहार उपलब्ध कराना तथा आवश्यक होने पर पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर उपचार तथा पोषण पुनर्वास हेतु भेजना। शिक्षा विभाग द्वारा दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगो, जल जनित रोगों तथा एक्यूट डायरियल डिजीजेज (दस्त रोग) से बचाव संबंधी प्रचार प्रसार सामग्री को स्कूल में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा- ए०ई०एस० / जे०ई० रोग के उपरान्त दिव्यांग हुए बच्चों का सर्वे जिल दिव्यांग कल्याण अधिकारी द्वारा करवाया जाना।
कृषि विभाग द्वारा विगत वर्षों तथा पुनः इस वर्ष प्रदेश के अनेक जनपदों में लेप्टोस्पायिररोसिस तथा स्क्रब टाईफस के रोगी संसूचित हुए है, जिसकों देखते हुए अभियान में कृतक नियंत्रण (कृषि विभाग) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है व नहरों तथा तालाबों के किनारे उगी वनास्पतियों को प्रत्येक पखवाडे हटाना है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले