दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कराया कांवरियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन

ब्यूरों प्रभारी गिरजेश चौधरीदैनिक अयोध्या टाइम्स बस्ती बस्ती | सावन माह में बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। अयोध्या से बस्ती स्थित प्राचीन भदेश्वर नाथ मंदिर तक पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करने की परंपरा हर वर्ष और भी भव्य स्वरूप लेती जा रही

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, July 23, 2025

ब्यूरों प्रभारी गिरजेश चौधरी
दैनिक अयोध्या टाइम्स बस्ती

बस्ती | सावन माह में बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। अयोध्या से बस्ती स्थित प्राचीन भदेश्वर नाथ मंदिर तक पैदल यात्रा कर जलाभिषेक करने की परंपरा हर वर्ष और भी भव्य स्वरूप लेती जा रही है। गेरुआ वस्त्र धारण किए, काँवर कंधे पर लटकाए,लाखों काँवरिया भक्तों का कारवां बस्ती पहुँच रहा है। नगर में काँवरियों की सेवा और स्वागत के लिए सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह सेवा शिविर और भण्डारे का आयोजन किया है । इसी कड़ी में सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव ने पिछले कई वर्षों से सिविल लाइन तिराहे पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव ने बताया कि, “भोले बाबा की कृपा से कई वर्षों से हम इस स्थान पर भण्डारे का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन सेवा, श्रद्धा और जन सहभागिता से निरंतर चलता आ रहा है।” समाजवादी पार्टी के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में निरंतर सेवा भाव की भावना से अपना योगदान दिया ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले