स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सक्ती जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दिए सख्त निर्देश

अपराधों के शीघ्र निराकरण, साप्ताहिक हाट-बाजारों में कड़ी निगरानी, E-DAR की अनिवार्य एंट्री और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश; लंबित प्रकरणों व वारंटों की समयबद्ध तामील पर भी जोर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 11, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र

सक्ती जिले दिनांक 10/07/2026 को जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक ली गई जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) चंद्रपुर ( डभरा) सुमित गुप्ता एवं जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों उपस्थित रहें जिले के विभिन्न थानों में एक वर्ष से अधिक के लंबित अपराध/ चालान की विस्तृत समीक्षा कर थाना प्रभारियो को प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों को निराकृत करने का निर्देश दिया गया जिले के थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में विशेष पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने की हिदायत दी गई आगामी विधानसभा मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए सर्तकता से काम करने हेतु निर्देशित किया गया है किसी भी प्रकार की घटना होने पर संवेदनशीलता के साथ थाना प्रभारी पीड़ित पक्ष को त्वरित न्यायिक सहायता उपलब्ध कराते हुए वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता का पुलिस पर भरोसा बना रहें जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में यदि वाहन दुर्घटना की घटना घटित होती है तो थाना प्रभारी/ विवेचक जो भी घटना स्थल पर जातें हैं घटना का पूर्ण विवरण E-DAR में अनिवार्य रूप से अपलोड करेंगे ताकि घायल व्यक्ति को पी, एम, राहत के अन्तर्गत निशुल्क चिकित्सा सुविधा अस्पताल में मिल सकें पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता के साथ करने हेतु थाना/ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी समंस / वारंटों की तामिली / अदम तामिली की जानकारी समय पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आदतन अपराधी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर गुण्डा निगरानी लिस्ट में लाने बाबत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले