यूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटनयूरोप की छाती पर चढ़कर जयशंकर ने कही ऐसी बात, फिनलैंड भी बोला- भारत ने सही किया - अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ - पौआखाली बाजार डे मार्केट मार्ग पर ओवरलोड ईंट लदे ट्रैक्टरों का आवागमन, हादसे की आशंका बढ़ी - बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल सहारनपुर में सर्जनात्मक कलाकृति प्रतियोगिता का आयोजन

बच्चों ने रंगों और चित्रों से सजी सुंदर कलाकृतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 9, 2025

Gurdwara Sou Quarter Committee celebrated the birth anniversary of Shri Guru Nanak Dev Ji.

सहारनपुर। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में कलाकृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों और चित्रों से सजी सुंदर कलाकृतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में कुल 122 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें ग्रुप ए का विषय दिए गए चित्रों में रंग करना, ग्रुप बी का विषय मछलीघर तथा पसंदीदा कार्टून का चित्र बनाना, ग्रुप सी का विषय राष्ट्रीय पक्षी का चित्र बनाना, ग्रुप डी का विषय परिदृश्य तथा मंडाला चित्र बनाना था,सभी विद्यालयों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की कल्पनाशक्ति और रंगों की अभिव्यक्ति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं अध्यापक-अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आर्ट स्टूडियो की प्रबंधक श्रीमति ज्योति तथा महिला जागृति मंच की अध्यक्ष श्रीमति आशु तथा सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमति दीपाली गुप्ता ने प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम स्थान जेन, द्वितीय स्थान आधया राठौर एवं तृतीय स्थान ज़ुनेर तथा सांत्वना पुरस्कार अनाया को प्राप्त हुआ, ग्रुप बी में प्रथम स्थान रेयांश तोमर, द्वितीय स्थान रितेश, तृतीय स्थान समृद्धि तथा सांत्वना पुरस्कार जैनाब को प्राप्त हुआ,ग्रुप सी में प्रथम स्थान आद्या, द्वितीय स्थान आसमा, तृतीय स्थान अर्णव प्रजेश को प्राप्त हुआ, ग्रुप डी में प्रथम स्थान अर्थ त्यागी, द्वितीय स्थान धानवी तृतीय स्थान वैशाली सैनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। तथा सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों ने विद्यालय प्रांगण का भ्रमण किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले