400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

कॉन्टिलो पिक्चर्स ने किया 3 डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’ का दशहरा स्पेशल पोस्टर लॉन्च

दशहरा थीम पर 'महायोद्धा राम' का नया पोस्टर आउट , दीवाली 17 अक्टूबर को आ रहे हैं 'महायोद्धा राम'

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

Contiloe Pictures launches Dussehra special poster of 3D animation film 'Mahayodha Ram'

कॉन्टिलो पिक्चर्स और इल्युजन रीऐलिटी स्टूडियो के बैनर तले बनी 3 डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’ का ब्रांड न्यू पोस्टर  दशहरा के दिन  फिल्म मेकर्स के द्वारा रिलीज कर दिया गया है।  भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित ‘महायोद्धा राम’  को दिवाली के समय 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

3 डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’ में बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों ने फिल्म के एनिमेटेड कैरेक्टर को अपनी आवाज देकर जीवंत कर दिया है। अभिनेता कुणाल कपूर ने श्री राम के किरदार को, जिम्मी शेरगिल लक्ष्मण को और मौनी रॉय ने माता सीता के कैरेक्टर को अपनी आवाज से पर्दे पर जीवंत किया है अभिनेता मुकेश ऋषि, हनुमान जी को, अपनी विलेन रोल्स के लिए प्रसिद्ध एक्टर गुलशन ग्रोवर रावण को और अपनी अद्भुत आवाज के लिए जाने जाने वाले वेटरन एक्टर रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र को अपनी दमदार आवाज देंगे।

दर्शकों को बड़े पर्दे पर शानदार विजुअल्स के साथ रामायण के अन्य प्रमुख किरदारों के लिए भी बॉलीवुड के कलाकारों की आवाज में देखने को मिलेगा। 

कॉन्टिलो पिक्चर्स के संस्थापक और सीईओ और इस फिल्म के प्रोड्यूसर अभिमन्यु सिंह ने कहा—“ प्रभु श्री राम के  मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप को सब जानते हैं  लेकिन वह एक महान योद्धा भी थे और इस फिल्म के जरिए हमने उनके महायोद्धा रूप को प्रस्तुत कर रहे हैं  जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

प्रभु श्री राम एक वैश्विक किरदार गईं श्री राम के चरित्र और कथा में विश्वास रखने वाले केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में  हैं इसलिए हमने फिल्म को वर्ल्ड वाइड रिलीज करने का फैसला किया है।”

फिल्म ‘महायोद्धा राम’ रामायण पर आधारित प्रभु श्री राम की गाथा को एक अलग कलेवर में प्रस्तुत करती है जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से तो जोड़ेगी ही साथ ही आधुनिक तकनीकी की मदद से दर्शकों को श्री राम चंद्र जी के जीवन को और अधिक करीब से देखने का मौका भी देती है।

फिल्म के प्रोड्यूसर अभिमन्यु सिंह और रूपाली सिंह हैं जबकि निर्देशन रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने किया है। स्टोरी और स्क्रीन्प्लै समीर शर्मा द्वारा लिखा गया है तो फिल्म के एक से बढ़कर एक डायलॉग लिखे हैं वरुण ग्रोवर और राहुल पटेल ने मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर द्वारा लिखित गानों को संगीत दिया है आदेश श्रीवास्तव और बैकग्राउंड स्कोर सौवीक चक्रवर्ती ने दिया है । फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन सिनेपोलिस इंडिया कर रहा है।

 इस दिवाली 3डी एनिमेटेड फिल्म ‘महायोद्धा राम’ सिनेमा घरों में हिन्दी और तेलुगु भाषाओं में वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले