जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाजजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। - नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया - ट्रेलर लॉन्च के साथ “स्मृति” ने छेड़ी इंसाफ की नई बहस - विशेष खोजी रिपोर्ट: सुकृत चौकी बनी 'अवैध धंधों' की सुरक्षित पनाहगाह? - सोनभद्र में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज

मनरेगा को बचाने के लिए काँग्रेसियों ने भरी हुँकार

विधान सभा 184 में गरीबों मजलूमों को गांव मे ही सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने हेतु चलाई गई मनरेगा योजना बचाने के लिए कांग्रेसियों ने एकजुट होकर एक दिवसीय धरना देते हुए सरकार के विरोध में हुंकार भरी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, January 31, 2026

अयोध्या टाइम्स एस बी यादव ब्यूरो चीफ
अमेठी/जगदीशपुर विधान सभा 184 में गरीबों मजलूमों को गांव मे ही सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने हेतु चलाई गई मनरेगा योजना बचाने के लिए कांग्रेसियों ने एकजुट होकर एक दिवसीय धरना देते हुए सरकार के विरोध में हुंकार भरी।

जगदीशपुर विकास खंड कार्यालय के निकट कांग्रेसी नेताओं नें एक.दिवसीय धरने पर बैठकर कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना को पूर्ववत की तरह संचालित रखने का संकल्प लिया। लामबंद हुए कांग्रेसियों ने तय किया कि इस योजना को यदि समाप्त अथवा इसके साथ छेडछाड किया गया तो हमारी पार्टी के सभी लोग एकजुट होकर आरपार की लडाई लडने के लिए दिल्ली तक कूच करेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया,रामलखन शुक्ला, गुरू प्रसाद एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रिफाकत रसूल, ब्लाक अध्यक्ष मेराज अहमद,प्रदीप सिंहल,वसीक अहमद, रफीक उर्फ २प्फू, कदीर अहमद, वसीम खां,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विजय पासी,सफीक अहमद समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले