स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

छात्रा से अभद्र व्यवहार के आरोप में इंटर कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

नाबालिग छात्रा को कथित रूप से चॉकलेट खिलाने व लालच देने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, August 6, 2026

दैनिक अयोध्या टाईम्स दयानन्द कुमार हापुड़।

जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित गांव अलीपुर के एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर कक्षा 11 की छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले में छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी प्रिंसिपल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उनकी नाबालिग पुत्री विद्यालय गई थी। इसी दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया। आरोप है कि वहां प्रिंसिपल ने छात्रा को अपने हाथों से चॉकलेट खिलाने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा मना किए जाने के बावजूद कथित रूप से जबरन चॉकलेट खिलाई गई। साथ ही अच्छे कपड़े और महंगी चॉकलेट दिलाने का लालच देने का भी आरोप लगाया गया है।

परिजनों के अनुसार, छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पिता कॉलेज पहुंचे। हालांकि उस समय प्रिंसिपल विद्यालय में मौजूद नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने बाबूगढ़ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले