एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

एक्में ग्लोबल स्कूल खेल प्रतियोगिता में दिखायें बच्चों ने अपने हुनर

सहारनपुर के सीबीएसई बोर्ड के 15 स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 8, 2025

Children showcase their skills at the EKME Global School Sports Competition

सहारनपुर। एक्में ग्लोबल स्कूल जनता रोड सहारनपुर पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर बच्चों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। जहां जिला सहारनपुर के सीबीएसई बोर्ड के 15 स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
मुख्य अतिथि भारत भूषण (पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित) ने बच्चों को इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खेल खेलना और योगाभ्यास भी आवश्यक है जिससे उनमें बुद्धि के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी उत्तम रहे। इसके लिए उन्हें अपने पौष्टिक भोजन के साथ-साथ प्रातः काल उठना, योगा करना और शारीरिक श्रम करना भी आवश्यक है।

इसी अवसर पर प्रधानाचार्य सहगल ने भी बच्चों को कहा कि सभी बच्चे खेल प्रतियोगिता में विशेष स्थान रखते है और अपनी शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी अपनी योग्यता के बल पर उच्च स्थानों पर पहुंचकर सम्मान पा सकते है। वही जिला स्तर के विद्यालयों में एन आर पब्लिक स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल, नेशनल निधि पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल और फर्स्ट स्टेप स्कूल आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि के साथ-साथ विद्यालय स्टाफ में प्रीति, अभिषेक, रॉबिन मोहम्मद साजिद अंसारी, इलमा, मनीषा, राहुल जैन, संजय भारद्वाज आदि शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले